दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, रूस को भी पीछे छोड़ा

Date: 06/07/2020
1157

समय न्यूज़ 24 डेस्क

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और दुनियाभर में सबसे ज्यादा संक्रमित केस के मामले में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. रूस को पीछे छोड़ भारत कोरोना संक्रमितों की संख्या में तीसरे पायदान पर आ गया. हालांकि अब भी अमेरिका और ब्राजील इस मामले में भारत से आगे हैं. पाकिस्तान 12वें पायदान पर है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में इस समय 687,760कोरोना मरीज हैं जबकि रूस में अब तक 681,251संक्रमित केस सामने आ चुके हैं. पिछले 24घंटे में देश में 13हजार से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं. इस दौरान कुल 13,856मामले दर्ज किए गए.जबकि रूस में अभी 681,251केस हैं जिसमें पिछले 24घंटे में 6,736मामले सामने आए. तीसरे स्थान पर पहुंचे भारत से आगे अब सिर्प अमेरिका और ब्राजील रह गए हैं. हालांकि इन दोनों देशों में कोरोना संक्रमण के केस भारत में कुल संक्रमण केस की तुलना में दोगुना से कहीं ज्यादा है.

कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा त्रस्त देश अमेरिका है जहां पर अब तक 29 लाख से ज्यादा यानी 2,953,014 मामले सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 17,244 नए केस सामने आए. अमेरिका में अब तक 132,382 लोगों की मौत हो चुकी है.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025