शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के 5 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Date: 07/06/2020
1149

समय न्यूज़ 24 डेस्क

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अबतक पांच आतंकी मारे गए हैं। अभी ऑपरेशन जारी है। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। मुठभेड़ को लेकर किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए प्रशासन ने शोपियां और कुलगाम जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।

खबरों के मुताबिक सुरक्षाबलों को रविवार की सुबह जानकारी मिली थी कि शोपियां के रेबन इलाके में कुछ आतंकी छिपे हुये हैं। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन आतंकियों ने सुरक्षाबलों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद 7 घंटे लंबी चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक-एक करके 5 आतंकियों को मार गिराया है। ये सभी आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी संगठन के थे। सुरक्षाबलों द्वारा आस-पास के इलाकों में भी सर्च ऑपरेशन जारी है। घाटी में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। बीते 1 महीने में सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर में करीब 1 दर्जन आतंकियों का सफाया किया है। वहीं सुरक्षाबलों ने इससे ज्यादा आतंकियों के सहयोगी ओवर ग्राउंड आतंकी वर्करों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025