कोरोना: देश में कम्युनिटी संक्रमण हो रहा या नहीं, रैपिड टेस्ट से साफ होगी स्थिति

Date: 21/04/2020
1158

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोरोना की रैपिड टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस जांच को वैज्ञानिक बेहद अहम मान रहे हैं। इससे अगले एक सप्ताह के भीतर देश में कोरोना की वास्तविक संक्रमण की स्थिति का सटीक आकलन होने का अनुमान है। सरकार को यह समझने में भी मदद मिलेगी की कि देश में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा है या नहीं। जांच किट मिलने में विलंब के चलते रैपिड जांच देश में देरी से शुरू हो रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस टेस्ट के जरिए उच्च जोखिम समूहों, बिना लक्षणों वाले ऐसे लोगों जो किसी कोविड रोगी के संपर्क में आए हों और सर्दी-जुकाम के लक्षणों वाले सभी लोगों की जांच की जाएगी। रैपिड टेस्ट से खतरे वाले समूहों में जांच का दायरा करीब-करीब सौ फीसदी तक हो जाएगा। इसलिए इस महीने के आखिर तक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की सही स्थिति सामने आ सकती है।

दरअसल, टेस्ट कम किए जाने को लेकर एक वर्ग केंद्र सरकार की लगातार आलोचना कर रहा है लेकिन सरकार का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दर स्थिर है।

संक्रमण की दर एक माह से स्थिर: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रमन गंगाखेडकर के अनुसार भारत एक पॉजिटिव नमूने पर 24टेस्ट कर रहा है जबकि अमेरिका सिर्फ पांच। दूसरे शब्दों में कहें तो रविवार को 37हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है और इनमें से करीब 1300नमूने ही पॉजिटिव निकले। यानि संक्रमण की दर तीन फीसदी से कुछ ही ज्यादा है। यह दर देश में पिछले एक महीने से स्थिर बनी हुई है।

आकलन करने में सुविधा होगी: वर्धमान महावीर मेडिकल कालेज के कम्युनिटी मेडिसन के निदेशक डॉ. जुगल किशोर का कहना है कि रैपिड जांच से अगले कुछ दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आएगी क्योंकि बिना लक्षण वाले संक्रमित पकड़ में आएंगे। सभी संक्रमितों की जांच जरूरी इस बीमारी के फैलाव को रोकने के लिए जरूरी है कि सभी संक्रमितों की जांच हो।

इससे पहले आंकड़ा बढ़ेगा लेकिन कुछ दिनों के बाद उसमें गिरावट भी आनी शुरू हो जाएगी। दूसरे, इस जांच के बाद केंद्र सरकार को यह भी आकलन करने में सुविधा होगी कि कोरोना संक्रमण का खतरा कितना बढ़ सकता है और कम्युनिटी संक्रमण को रोकने में वह सफल हो रही है या नहीं

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025