लॉकडाउन के बाद 25 दिन में घरेलू हिंसा की शिकायतें 95% बढ़ीं

Date: 19/04/2020
1154

नई दिल्ली - कोरोना संकट से निपटने को लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान देशभर में घरेलू हिंसा के मामले 95 फीसदी तक बढ़ गए हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग ने देशव्यापी बंद से पहले और बाद के 25 दिनों में विभिन्न शहरों से मिली शिकायतों के आधार पर यह दावा किया है।

आयोग की मानें तो महिलाओं से घरेलू हिंसा के मामले लगभग दोगुने बढ़ गए हैं। आयोग ने इस साल 27 फरवरी से 22 मार्च के बीच और लॉकडाउन के दौरान 23 मार्च से 16 अप्रैल के बीच मिली शिकायतों की तुलना के बाद आंकड़े जारी किए हैं।

इसके मुताबिक, बंद से पहले आयोग को घरेलू हिंसा की 123 शिकायतें मिली थीं जबकि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन व अन्य माध्यम से घरेलू उत्पीड़न के 239 मामले दर्ज कराए गए।

सम्मान की लड़ाई: इसके बाद सबसे ज्यादा शिकायतें परिवार में सम्मान के साथ जीने के हर को लेकर आईं। पहले 25 दिनों में 117 महिलाओं ने भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं, लॉकडाउन के दौरान 166 महिलाओं/ युवतियों ने समाज व परिवार में सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाने की बात कही। इसी तरह साइबर अपराध के भी जहां पहले 396 मामले आए वहीं बाद में 587 शिकायतें मिलीं।

दहेज उत्पीड़न के मामले घटे: आयोग के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान दहेज उत्पीड़न के मामलों में गिरावट आई। पहले 25 दिनों में 44 मिली थीं। जबकि लॉकडाउन के दौरान 37 मामले सामने आए। *इसी तरह पहले 25 दिनों में छेड़खानी के 25 मामले सामने आए जबकि लॉकडाउन के दौरान 15 शिकायतें मिलीं।

समाधान की जरूरत : कोर्ट लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा और बाल उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि को दिल्ली उच्च न्यायालय ने शनिवार को चिंताजनक बताया। कोर्ट ने कहा, पूरी दुनिया में महामारी के दौरान घरेलू हिंसा व बाल उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। समय रहते इसका समाधान जरूरी है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025