जमीनी विवाद को लेकर विकलांग युवक ने महिला को मारी गोली, आरोपी मौके से फरार

Date: 16/04/2020
1154

लखनऊ/कासगंज। प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के होडलपुर गांव में आज सुबह लॉकडाउन के दौरान घटी सनसनीखेज वारदात में बिकलांग युवक ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी भाजपा के एक नेता का साला बताया जा रहा है। वारदात से पहले महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन दिव्यांग ने उसकी एक नहीं सुनी। शर्मनाक बात यह है कि मोहल्ले के लोग छत से इस घटना का वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया और एएसपी व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, गोली मारने वाले विकलांग की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

 

 

होडलपुर गांव की रहने वाली करीब 60 वर्षीय जामवती आज घर के दरवाजे पर बैठी थीं तभी करीब साढ़े 9 बजे पड़ोस में रहने वाला विकलांग मोनू वहां आया और जामवती से बात करते हुए उसे धमकाने लगा तो जामवंती वहां से हटकर घर के अंदर जाने लगी तभी मोनू ने सड़क पर बैठे-बैठे तमंचा निकालकर फायर कर दिया पर पहला फायर मिस हो जाने पर मोनू ने दो और गोली चलाईं, गोली घर के अंदर जा रही जामवती को लगी और वह वहीं गिर पड़ी, इसके बाद मोनू फरार हो गया। जामवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लाॅकडाउन में घटी इस सनसनीखेज घटना का शर्मनाक पहलू ये है कि घटना का सामने छत पर खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर इसे वायरल कर दिया, पर किसी ने महिला को बचाने का प्रयास नहीं किया। बताया जा रहा है कि आरोपी विकलांग मोनू भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय का साला है। कहा जा रहा है कि मोनू जामवती के मकान को खरीदना/हड़पना चाहता था, परन्तु जामवती उसे अपना मकान बेचने को तैयार नहीं थी। जामवती के कोई संतान नहीं है, और करीब 3 वर्ष पूर्व से उसका पति शिवशंकर भी “गायब” है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। हत्या की सूचना मिलते ही सोरों पुलिस एवं एएसपी पवित्र मोहन मौके पर जा पहुंचे। मोनू के घर पर उसकी कार खड़ी मिली है, बताया जा रहा है कि बिकलांग होने के बावजूद वह कार काफी तेजी से चलाता था। यह भी चर्चा है कि हत्या के बाद कोई व्यक्ति वहां आया और मोनू को गाड़ी पर लेकर चला गया।

एएसपी डाॅ पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि महिला को दो गोली मारीं गईं हैं। उन्होने यह भी कहा कि घटना का पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, परन्तु पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी। एएसपी ने बताया कि वीडियो बनाने वालों के विरुद्ध भी उचित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी विकलांग मोनू को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025