बच्चों का फेवरेट मोगली `द जंगल बुक` भी दूरदर्शन पर वापसी करने की तैयारी में

Date: 08/04/2020
1221

कोरोना वायरस के संक्रमण को सीमित करने के लिए देश में 21दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया है. सभी फिल्मों और टीवी शोज की शूटिंग बंद कर दी गई है और ऐसे में सभी टीवी चैनल्स अलग-अलग शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाने के लिए मजबूर हैं. दूरदर्शन पर उन पुराने शोज का रिपीट टेलीकास्ट दिखाया जा रहा है जिन्होंने एक वक्त में चैनल पर टीआरपी की बाढ़ ला दी थी. रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बख्शी और शक्तिमान जैसे टीवी शोज पहले ही चैनल पर वापसी कर चुके हैं.

अब इसी क्रम में बच्चों का फेवरेट मोगली भी दूरदर्शन पर वापसी करने की तैयारी में है. दूरदर्शन पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुआ द जंगल बुक 8अप्रैल से प्रसारित किया जाएगा. दूरदर्शन ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर बताया, "द जंगल बुक दूरदर्शन पर. देखिए अपना पसंदीदा शो हर रोज दोपहर 1बजे.  8अप्रैल से शुरू होने जा रहा है." इतना ही नहीं एक वक्त में काफी लोकप्रिय रहा रमेश सिप्पी का शो बुनियाद भी दूरदर्शन पर पुनः प्रसारित किया जाएगा. इस बारे में जानकारी देते हुए दूरदर्शन ने ट्वीट किया, "शाम 5 बजे दूरदर्शन पर वक्त है मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित शो बुनियाद का." इस शो को भी हर रोज प्रसारित किया जाएगा. बता दें कि शाहरुख खान के टीवी शो सर्कस को भी दूरदर्शन ने री-टेलीकास्ट करना शुरू कर दिया है. बात करें द जंगल बुक की तो बच्चों का ये फेवरेट कार्टून शो बड़ों का भी पसंदीदा रहा है. मोगली और बगीरा की दोस्ती. भेड़ियों का वो झुंड और शेर खान का खौफ एक बार फिर उसी अंदाज में लौटेगा.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025