कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए कई राज्यों के सीएम ने की लाॅक डाउन बढ़ाने का मांग, 14 अप्रैल को खत्म हो रही है मियाद

Date: 07/04/2020
1152

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लाॅक डाउन बढ़ाने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। कई राज्य सरकारों और विशेषज्ञों ने लॉक डाउन को जारी रखने की मांग की है। अब कोरोना के मामले 7 दिनों के बजाय 4 दिनों में ही दोगुने हो रहे है इसलिए महज 21 दिनों की देशबंदी ही कोरोना को खत्म करने के लिए काफी नहीं है।

मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान,तेलंगान के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव,कर्नाटक के मुख्यमंत्री वीएस यदुरप्पा ने 21 दिनों के लॉक डाउन से कोरोना पर काबू पाने को नाकाफी बताया है। उन लोगों ने इशारा भी दिया है कि आने वाले समय में लॉक डाउन को और बढ़ाया जा सकता है। सभी का तर्क यही था कि जीवन को बचाना ज्यादा जरूरी है अर्थव्यवस्था को तो फिर से खड़ा किया जा सकता है।उधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की केरला यूनिट ने पीएम को पत्र लिखकर लॉक डाउन को तीन हफ्ते और बढ़ाने की मांग की है। वही महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि वो केंद्र के निर्देशों और WHO के एडवाइजरी का इंजजार कर रही है।

दूसरी ओर केंद्र सरकार के पोर्टल से भी संकेत मिल रहे है कि आने वाले समय में लाॅकडाउन के समय को बढ़ाया जा सकता है। मंगलवार को दोपहर में ट्वीटर हैंडल MyGovIndia से लॉक डाउन बढ़ने की खबरों को निराधार बताया गया था लेकिन बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया। इसके बाद ये कयास लगाये जा रहे है कि सरकार क्या लाॅकडाउन बढ़ाने को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है।

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार लोकडाउन बढ़ाने को लेकर कोई निर्णय ले सकती है। मंगलवार दोपहर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर भारत में बढ़ रहे कोरोना के मामलों की जानकारी दी। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4421 हो गई है। अभी तक कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या 117 हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के देशभर में 354 नये मरीज मिले है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025