शर्मनाक टीचर निकला 10वीं की छात्रा के बच्चे का पिता, DNA रिपोर्ट से खुलासा

Date: 10/03/2018
1196

उत्तराखंड टिहरी जिले में जौनपुर ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने कुछ समय पहले एक बच्ची को जन्म दिया था। पुलिस मामले में छात्रा से दुराचार के आरोप में स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया था। तब शिक्षक आरोपों से मुकरता रहा, लेकिन अब डीएनए रिपोर्ट में शिक्षक का राज खुल गया है। पुलिस के मुताबिक नवजात बच्ची के साथ शिक्षक का डीएनए सैंपल मैच हो गया है।  सितंबर 2017 में जौनपुर ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज की दसवीं की छात्रा के पेट में दर्द होने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा आठ माह की गर्भवती है। पूछताछ में परिजनों को छात्रा ने बताया कि उसके स्कूल के ही शिक्षक ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद परिजनों ने कैम्पटी थाने में शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छात्रा ने पुलिस को बताया था कि शिक्षक प्रवेश कुमार कमरे पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। इसके बाद पुलिस ने देहरादून निवासी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उधर, शिक्षक दुराचार के आरोप को गलत बताता रहा। दुराचार पीड़ित छात्रा ने देहरादून के एक निजी अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद पुलिस ने डीएनए जांच के लिए बच्ची का सैंपल लेकर लैब में भेजा। शनिवार को छह महीने बाद डीएनए रिपोर्ट आयी, जिसमें आरोपी शिक्षक के छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। थाना प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट पॉजीटिव आयी है। रिपोर्ट न्यायालय में पेश की जाएगी। उधर, छात्रा की पढ़ाई छूट गयी है। वह अपने माता-पिता के घर रहकर छोटी बच्ची की देखभाल कर रही है।

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025