टीएमसी ने वोटरों का पता लगाने के लिए ईवीएम के बटन पर लगाया इत्र

Date: 30/04/2019 SN 24 DESK
1151

लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच चल रही जंग के बीच अब तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने वोटरों को पहचानने का अनोखा तरीका खोजा है। इसके लिए टीएमसी के ईवीएम बटन पर इत्र लगा दिया गया है और कार्यकर्ता पोलिंग बूथ से कुछ दूर खड़े हो गए हैं।ऐसे में वे यह पता लगा रहे हैं कि उन्हें कौन वोट दे रहा है और कौन नहीं। इस बात का खुलासा एक मीडिया रिपोर्ट से हुआ। गौरतलब है कि चौथे चरण के तहत सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम और बोलपुर में मतदान हो रहे हैं और यहां पर काफी हिंसा देखने को मिली है।

पश्चिम बंगाल के अखबार आनंदबाजार पत्रिका में छपी एक रिपोर्ट ने इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के स्‍थानीय नेता ने पार्टी के ईवीएम बटन पर इत्र छिड़का है। ऐसे में यदि वोटर टीएमसी का बटन दबाता है तो उसकी ऊंगली में वह खुशबू रहेगी।लोगों की ऊंगली सूंघने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर खड़े हैं और लोगों को रोक कर यह पता लगा रहे हैं कि किसने उनकी पार्टी को वोट दिया। इस संबंध में कई लोगों ने शिकायत भी कि है जिनकी ऊंगली से खुशबू नहीं आई है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025