रणवीर सिंह ने फतह किया सात महाद्वीपों का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर

Date: 12/01/2019
1150

जम्मू-कश्मीर के सपूत कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल के साहस के आगे दुनिया के सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची पर्वत शृंखलाएं भी बौनी साबित हुई हैं। चार जनवरी को उन्होंने अंटार्कटिका के माउंट विंसन मैसिफ की सफलतापूर्वक चढ़ाई पूरी कर ली है। इसके साथ ही कर्नल रनवीर सिंह जम्वाल देश के पहले सैन्य अधिकारी बन गए हैं, जिन्होंने सात महाद्वीपों की कठिन और सबसे ऊंची चोटियों को फतेह किया है। मूल रूप से सांबा जिला के भडौरी गांव के रहने वाले कर्नल रणवीर सिंह जम्वाल 25 दिसंबर को रवाना हुए थे। गुरुवार सुबह ही इस सम्मिट को पूरा करने के बाद अंटार्कटिका के पुंटा अरीनास में लैंड किया। उन्होंने इस सम्मिट को पूरा करने के लिए दोस्तों और देशवासियों की दुआओं और सहयोग पर आभार जताया है। इससे पहले रणवीर जम्वाल एशिया और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट, अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो, ऑस्ट्रेलिया में माउंट कार्सटेंस पिरामिड, यूरोप में माउंट एल्ब्रस, दक्षिण अफ्रीका में माउंट एकॉनकागुआ और उत्तरी अमेरिका में माउंट डेनाली पर चढ़ाई पूरी कर चुके हैं।उनको माउंट एवरेस्ट पर तीन बार सफलतापूर्वक चढ़ने का गौरव प्राप्त है। छह महाद्वीपों में 30 से अधिक सम्मिट किए हैं। वे तीन एवरेस्ट सम्मिट में भाग लेने वाले भारत के एकमात्र व्यक्ति हैं और उनके गतिशील नेतृत्व में कुल 51 पर्वतारोही एवरेस्ट पर चढ़ाई चुके हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025