घर खरीदारों को मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी, एक साल और उठाएं क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम का फायदा

Date: 02/01/2019
1145

साल 2019 की शुरुआत नए साल के तोहफों के साथ हुई है। मोदी सरकार अलग-अलग स्कीम के तहत लोगों को तोहफे दे रही है। अब घर खरीदारों के लिए मोदी सरकार बड़ी खुशखरी लेकर आई है। केंद्र सरकार ने मिडल क्लास के लिए क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम की अवधि को 1 साल के लिए बढ़ा दिया है. अब इस योजना का फायदा 31 मार्च 2020 तक मिल सकेगा। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने इस स्कीम को आगे बढ़ाने का ऐलान किया। अभी तक इस स्कीम की अवधि 31 दिसंबर 2018 थी।

आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि एमआईजी योजना के लिए CLSS ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें काफी वृद्धि देखने को मिली है। इस साल के आखिर तक लाभार्थियों की संख्‍या एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। आपको बता दें, 31 दिसंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए एमआईजी वर्ग की आकांक्षाएं पूरी करने के लिए CLSS योजना की शुरू करने का ऐलान किया था। हालांकि, एमआईजी योजना की शुरुआत एक साल बाद हुई।

31 दिसंबर 2017 को सीएलएसएस 12 महीनों के लिए शुरू की गई थी। इसके तहत मकान की प्राप्ति/निर्माण कराने के लिए बैंकों, होम लोन कंपनियों और अन्‍य ऐसी अधिसूचित कंपनियों से ऋण लेने वाले एमआईजी के लाभार्थियों को शामिल किया गया था। इस योजना के तहत निम्न और मध्यम आय वर्ग के घर खरीदारों को होम लोने पर ब्याज दर में तीन से 6.5 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025