मोदी सरकार कैलेंडर 2019 में करेगी अपनी योजनाओं का उल्लेख

Date: 02/01/2019
1152

नए साल के शुरुआत के साथ ही लोकसभा चुनाव की भी उलटी गिनती शुरू हो गई है। आम चुनाव बस कुछ ही महीने दूर हैं। खबरों की मानें तो केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2019 के सरकारी कैलेंडर में पिछले पांच साल में घोषित योजनाओं की घोषणा तारीखों और उपलब्धियों को चिंहित किया है। 2014 के बाद यह पहला मौका है जब भाजपा सरकार नेयोजनाओं और नीतियों का उल्लेख कैलेंडर में किया है। किसानों के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए जनवरी महीने में 13 जनवरी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को चिंहित किया गया है। इस योजना की शुरुआत 2016 में हुई थी।

इसके अंतर्गत किसानों को खरीफ पर 2%, रबी फसल पर 1.5% और तिलहन पर 5% वार्षिक ब्याज देकर फसल बीमा का लाभ ले सकते हैं। प्रीमियम के बाकी का हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों के मसलें पर ही भाजपा की हार हुई थी।इसके अलावा 19 फरवरी को सॉइल हेल्थ कार्ड और वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे को 7 नवंबर को चिंहित किया गया है। इसी तरह 16 जनवरी को स्टार्ट अप इंडिया और 22 जनवरी को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का उल्लेख है। इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में हरियाणा के पानीपत में की थी। सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत भी इसी दिन हुई थी।

लोगों तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने के लिए कैलेंडर में हर स्कीम की मुख्य बातें लिखी गई हैं। जैसे-श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन मिशन (22 फरवरी), प्रधानमंत्री आवास योजना ( 1 मई), अटल पेंशन योजना (9 मई), प्रधानमंत्री जन औषधि योजना और डिजिटल इंडिया (1 जुलाई), जन धन योजना ( 28 अगस्त), स्वच्छ भारत अभियान (2 अक्टूबर), वन बंधु कल्याण योजना ( 28 अक्टूबर), प्रधानमंत्री आवास योजना (20 नवंबर) और भीम ऐप (30 दिसंबर) ।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025