राम मंदिर के निर्माण पर मोदी के उठाए कदम आरएसएस की पुरानी रणनीति का ही हिस्साे

Date: 02/01/2019
1159

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राम मंदिर को लेकर अध्‍यादेश लाने के बयान पर राष्‍ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने प्रतिक्रिया देते हुए एक ओर जहां प्रधानमंत्री की पहल को सकारात्‍मक कदम बताया है, तो वहीं इस बात को भी याद दिलाया है कि जनता ने बीजेपी के राम मंदिर निर्माण के वादे पर भरोसा कर वोट दिया था। आरएसएस ने ट्वीट कर बताया है कि बीजेपी 1989 में पालमपुर अधिवेशन पर पारित प्रस्‍ताव के अनुरूप ही काम कर रही हैं। संघ ने राम मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी की पहल को मंदिर निर्माण की दिशा में सकारात्‍मक कदम बताया है।

            ट्वीट-

प्रधानमंत्री ने अयोध्‍या में श्रीराम के भव्‍य मंदिर बनाने के संकल्‍प का अपने साक्षात्‍कार में पुन: स्‍मरण करना भाजपा के पालमपुर अधिवेशन (1989) में पारित प्रस्‍ताव के अनुरूप ही है। संघ के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर ट्वीट किया गया है, 'नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए संविधान के दायरे में उपलब्ध सभी संभाव्य प्रयास करने का वादा किया है। भारत की जनता ने उनपर विश्वास व्यक्त कर भाजपा को बहुमत दिया है।'

बता दें कि पीएम मोदी ने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि राम मंदिर पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही अध्‍यादेश पर विचार किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के नेता वकील के रूप में इसकी सुनवाई में अड़ंगा लगा रहे हैं। वे कांग्रेस से अपील करते हैं कि ऐसा न करें। बीजेपी के मेनिफेस्‍टो में लिखा था कि इसका समाधान निकाला जाएगा।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025