तीन दिवसीय भारत यात्रा पर भूटान के प्रधानमंत्री, पीएम मोदी ने किया स्वागत

Date: 28/12/2018
1143

भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं। लोतेय शेरिंग पिछले महीने पद संभालने के बाद पहली विदेश यात्रा पर आए हैं। आज प्रधानमंत्री शेरिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, लोगों के बीच संपर्क, आर्थिक विकास और पनबिजली पर सहयोग को लेकर बातचीत हुई है।

दोनों देशों के पीएम ने इस अवसर पर एक जॉयंट प्रेस मीट को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि उन्‍हें खुशी है कि भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए भारत को चुना, दरअसल उनकी भी प्रधानमंत्री के रूप में पहली यात्रा भूटान की थी। उन्‍होंने कहा कि भूटान सरकार ने शीघ्र ही RuPay Cards को launch करने का निर्णय लिया है जो कि उनके लिए खुशी की बात है। भूटान का भी विजन भारत के तत्‍कालीन सरकार के सबका साथ सबका विकास विजन से मिलता है।

पीएम मोदी ने भूटान को उनके विकास में हरसंभव सहायता का वादा किया। भूटान के प्रधानमंत्री लोतेय शेरिंग ने कहा कि इलेक्‍शन का रिजल्‍ट आने के तुरंत बाद ही उन्‍हें प्रधानमंत्री मोदी का कॉल आया था। उस वक्‍त उन्‍होंने पीएम के ऑफिस में प्रवेश भी नहीं किया था। मोदी ने उन्‍हें हर तरह की सहायता करने का वादा किया। इस बात से उन्‍हें बहुत खुशी हुई। उन्‍होंने आगे कहा कि हमारी बातचीत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आएगी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025