डीएमके के नेता स्टालिन का पीएम पर बड़ा हमला, पीएम मोदी को बताया पॉलिटिकल ब्रोकर

Date: 28/12/2018
1140

द्रविड़ मुनेत्र कणगम (डीएमके) के नेता एम. के. स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब पॉलिटिकल ब्रोकर का काम करने लगे हैं, तभी तमिलनाडु में वे एआईएडीएमके को तोड़ने और फिर जोड़ने की कोशिश में लगे हैं। स्टालिन ने कहा कि पीएम मोदी ने एआईएडीएमके के दोनों धड़ों को जोड़ने का जो काम किया है, वह कोई पॉलिटिकल ब्रोकर ही करता है। मुख्यमंत्री पलनीस्वामी (ईपीएस) पर भी उन्होंने करारा प्रहार किया और कहा कि वे अपने को भगवान मानने लगे हैं और कुछ वैसा ही बर्ताव कर रहे हैं।

स्टालिन ने कहा, 'हालिया गाजा चक्रवाती तूफान में लाखों लोग प्रभावित हुए लेकिन मुख्यमंत्री क्या बाहर निकले? ईपीएस कतई भगवान नहीं हैं बल्कि फ्रॉड हैं। क्या आपने ये वाकया सुना जब कोई मंत्री दीवार फांदकर खुद को बचाया हो। हमने तमिलनाडु में ऐसा देखा है।' स्टालिन ने आगे कहा, 'तमिलनाडु की जनता को कोई राहत नहीं मिली है और केंद्र ने गाजा तूफान के बाद कोई फंड जारी नहीं किया है। अभी तक सरकार को नुकसान का भी अंदाजा नहीं है।

अगर यहां स्थानीय निकाय के चुनाव होते तो चीजें कुछ और होतीं।' पिछले महीने तमिलनाडु में गाजा तूफान ने बड़ी तबाही मचाई थी। वहां हवा की रफ्तार करीब 90-100 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर भारी नुकसान देखा गया. तूफान में 13 लोग की मौत हो गई। राज्य सरकार ने मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025