मुंबई: पीएम नरेंद्र मोदी रखेंगे मेट्रो की बुनियाद, भूमिपूजन के लिए कल्याण आ रहे

Date: 18/12/2018
1144

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कई योजनाओं के भूमिपूजन के लिए कल्याण आ रहे हैं। इसके लिए बीजेपी पदाधिकारी जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मोदी की सभा में करीब 1 लाख लोग शामिल होंगे। दूसरी तरफ एनडीए की सहयोगी शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को पीएम मोदी के साथ मंच साझा करने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। शिवसेना इससे काफी नाखुश है और दोनों पार्टियों के बीच मीरा-भाईंदर मेट्रो का श्रेय लेने के लिए पोस्टर वॉर भी शुरू हो गया है।

बीजेपी का कहना है कि निमंत्रण देने, न देने के लिए वह भागीदार नहीं है। बीजेपी से राज्य सचिव और कल्याण से विधायक नरेंद्र पवार ने कहा, 'कार्यक्रम बीजेपी द्वारा आयोजित नहीं किया जा रहा है। इसे एमएमआरडीए ने आयोजित किया है, जो मेट्रो का निर्माण करती है। इसके अलावा शिवसेना के सभी स्थानीय नेता जिनमें गार्जियन मंत्री एकनाथ शिंडे, सांसद श्रीकांत शिंदे, कल्याण-डोंबिवली मेयर और मुंबई मेयर शामिल हैं।'

बता दें कि मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 41,000 करोड़ रुपये की आवासीय एवं मेट्रो परियोजनाओं की बुनियाद रखेंगे। वह कल्याण में दो मेट्रो परियोजनाओं का भूमिपूजन के अलावा दो अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वे पुणे में मेट्रो तीन परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025