सीएम की घोषणा से पहले राजस्थान कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा, पायलट के समर्थन में छोड़ी कुर्सी

Date: 13/12/2018
1159

मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़ और राजस्‍थान में सत्‍ता सुन‍िश्‍च‍ित होने के बाद भी कांग्रेस में संकट कम नहीं हो रहा है। मुश्‍क‍िल इस बात को लेकर आ रही है क‍ि सत्‍ता की कमान क‍िसे सौंपी जाए। तीनों राज्‍यों में कई दावेदार हैं और उनके समर्थक अपने-अपने तरीके से दबाव भी बना रहे हैं। नारेबाजी-प्रदर्शन से बात इस्‍तीफे तक पहुंच गई है। राजस्‍थान में सच‍िन पायलट के करीबी और राज्‍य कांग्रेस के प्रवक्‍ता इंदर मोहन स‍िंह ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्‍तीफा भेज द‍िया है। उन्‍होंने सीएम के रूप में सच‍िन पायलट के नाम की घोषणा में देरी होने के चलते इस्‍तीफा द‍िया है।

राजस्‍थान में अशोक गहलोत और सच‍िन पायलट मुख्‍यमंत्री के दो प्रमुख दावेदार माने जाते हैं। चुनाव की कमान दोनों नेताओं के हाथों में थी। गहलोत के पास जहां अनुभव है, वहीं पायलट जोश से भरपूर युवा नेता हैं। गहलोत पहले भी राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। राज्‍य व‍िधायक दल ने बैठक करने के बाद नेता चुनने के ल‍िए आलाकमान को अध‍िकृत कर द‍िया है। गुरुवार को राहुल गांधी के घर बैठकों के कई दौर चले। सोन‍िया गांधी भी चर्चा में भागीदार रहीं। लेक‍िन, अंत‍िम फैसला नहीं ल‍िया गया है।

मीड‍िया में आ रही खबरों के मुताब‍िक गहलोत के नाम पर आलाकमान तैयार हो गया है, लेक‍िन पायलट भी अपना दावा छोड़ने के ल‍िए तैयार नहीं हो रहे हैं। इस वजह से नाम का ऐलान करने में मुश्‍क‍िल आ रही है। हालांक‍ि, मतदान से पहले उन्‍होंने खुद के सीएम पद की रेस में होने से इनकार क‍िया था। राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थक रोड पर उतर आए हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025