प्रवर्तन निदेशालय के छापेमारी पर वाड्रा बोले- मेरे साथ हो रही ज्यादती, ईडी ने मेरा मंदिर भी तोड़ा

Date: 12/12/2018
1149

प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा की गई छापेमारी पर रॉबर्ट वाड्रा ने बुधवार को जवाब दिया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि पिछले 5 साल से उन्हें परेशान किया जा रहा है, ईडी के अधिकारियों ने उनके मंदिर को भी तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं कानून से ऊपर नहीं हूं, मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि ये मामला करीब 7-8 साल से चल रहा है, लेकिन पिछले पांच साल में परेशानी बढ़ी है। अभी तक उनके पास जितने नोटिस आए हैं, सभी का जवाब दिया है। ईडी ने जो भी पूछा मैंने सही जवाब दिया है, मैं भागनेवाला नहीं हूं। इसी देश में हूं। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा बोले कि जो भी मुझे झेलना है, मैं झेल रहा हूं। लेकिन मेरे परिवार को भी परेशान किया जा रहा है, चिंता के कारण मेरी मां स्ट्रेस में हैं और पिछले तीन दिन से अस्पताल में हैं। हमारे ऑफिस के ताले तोड़ दिए गए और बिगाड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि जो मामला कोर्ट में है उसपर बात करना सही नहीं है, मैं कानून से ऊपर नहीं हूं। मैं हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। ईडी जो कर रही है वह ज्यादती है।

विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। हम 2019 में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर कुछ भी मोदी सरकार के साथ गलत होता है तो वह मेरे नाम का इस्तेमाल करते हैं।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025