विपक्षी पार्टियों का फैसला, संविधान और संस्थाओं की रक्षा करने और बीजेपी को हराने के लिए वे मिलकर लड़ेंगे

Date: 10/12/2018
1151

संसद के शीत सत्र से पहले सोमवार को विपक्षी एकजुटता और अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने के लिए विपक्षी पार्टियों की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस सहित 21 पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया और यह सहमति बनी कि ‘संविधान और संस्थाओं की रक्षा करने’और बीजेपी को हराने के लिए वे मिलकर लड़ेंगे।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी दल संसद के भीतर और बाहर मोदी सरकार को घेरेंगे। गांधी ने कहा, ‘बैठक में यह सहमति बनी है कि संस्थाओं और संविधान पर बीजेपी के हमले को रोकना है। राफेल और नोटबंदी के खिलाफ लड़ेंगे। यह भी सहमति बनी हैकि हम मिलकर बीजेपी और आरएसएस को हराएंगे। संसद के भीतर और बाहर हम तालमेल बनाए रखेंगे।’

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ‘यह ऐतिहासिक बैठक हुई। जो भी बीजेपी का विरोध कर रहे हैं और संस्थाओं और भारत को बचाना चाहते हैं वो साथ आए हैं। यह राष्ट्र की आवाज है।’

उन्होंने कहा, ‘इस सरकार को जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो देश का बड़ा नुकसान हो सकता है। नायडू ने कहा कि विपक्षी दलों के बीच तालमेल को लेकर कार्ययोजना बनेगी और विपक्ष के नेता राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात कर सकते हैं। गौरतलब है कि 2019 के लोकसभाचुनावों से पहले बीजेपी के खिलाफ मोर्चा बनाने के लिए हुई विपक्षी नेताओं की बैठक में बसपा और सपा ने भाग नहीं लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर देश को गलत राह पर ले जाने का आरोप लगाया और कहा कि इसकी गतिविधियों के चलते राष्ट्र की स्वतंत्रता खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश की स्वतंत्रता को मजबूत बनाने में अहम भमिका निभाई थी लेकिन “पिछले साढ़े चार साल से, बीजेपी ने ऐसी बातों को बल दिया है जो भारतीय इतिहास को गलत ढंग से प्रभावित कर सकती है।”

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025