मोदी सरकार ने पेंशन स्कीम में 5 बदलावों की मंजूरी दी, मिलेगा पीएफ की तरह ईईई दर्जा

Date: 10/12/2018
1150

कैबिनेट ने नई पेंशन स्कीम में 5 बदलावों को मंजूरी दे दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नई पेंशन स्कीम को ईईई का दर्जा मिलेगा, एनपीएस में बदलाव अगले वित्त वर्ष यानी एक अप्रैल 2019 से लागू होंगे. आपको बता दें कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) में सरकार का योगदान बढ़ाकर मूल वेतन का 14 प्रतिशत कर दिया। यह फिलहाल 10 प्रतिशत है।

40 फीसदी बढ़ाया योगदान- सरकार ने केंद्र और राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा दिया है। सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) में अपना योगदान बढ़ाकर मूल वेतन का 14 प्रतिशत कर दिया। यह फिलहाल 10 प्रतिशत है. हालांकि कर्मचारियों का न्यूनतम योगदान 10 प्रतिशत बना रहेगा। मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों के 10 प्रतिशत तक योगदान के लिए आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत कर प्रोत्साहन को भी मंजूरी दी।

फिलहाल सरकार और कर्मचारियों का योगदान एनपीएस में 10-10 प्रतिशत है। आपको बता दें कि पीपीएफ की तरह एनपीएस को भी ईईई (एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट-एक्जेम्प्ट) दर्जा मिलेगा। इसका मतलब होता है कि तीनों मोर्चों- निवेश के समय, ब्याज पर और परिपक्वता पर- पीपीएफ में टैक्स से राहत मिलती है। कोई भी व्यक्ति पीपीएफ खाता खोल सकता है और उसमें पैसे जमा करवा कर टैक्‍स सेविंग कर सकता है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025