विधानसभा चुनावः गणना के हर राउंड के बाद लिखित में मिलेगी परिणाम की जानकारी

Date: 10/12/2018
1150

इस बार हर राउंड के बाद चुनाव परिणाम को लिखित में दिया जाएगा। जिस वजह से अंतिम परिणाम आने में देरी हो सकती है। दरअसल कांग्रेस ने मांग की थी कि मतगणना के हर राउंड के बाद परिणामों की जानकारी लिखित में दी जाए, जिसे चुनाव आयोग ने मान लिया है। इतना ही नहीं हर राउंड के परिणाम की घोषणा और प्रमाणपत्र देने के बाद ही दूसरे राउंड के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम से निकाली जाएगी। दरअसल मंगलवार यानि 11दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना होगी। इस बार हर राउंड के बाद परिणाम लिखित में पार्टी के प्रतिनिधि को दिया जाएगा। इसके बाद ही दूसरे राउंड की गणना के लिए ईवीएम निकाली जाएगी। यह प्रक्रिया सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि सभी चुनावी राज्यों में होगी। हर विधानसभा क्षेत्रों में 14टेबल में गणना का कार्य किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 16से 20राउंड में गणना की जाएगी।

11दिसंबर की सुबह आठ बजे से डाक मत पत्र और सेवा मतों की गणना की जाएगी। उसके बाद नौ बजे से ईवीएम के सील तोड़ी जाएगी। एक राउंड के बाद गणना कर्मचारी तब तक खाली बैठे रहेंगे, जब तक गणना के बाद टेबुलेशन, मिलान और घोषणा और अगले राउंड के लिए ईवीएम न निकाली जाए। इस बार चुनाव परिणाम आने में देरी होने की संभीवना है क्योंकि हर राउंड के बाद लिखित में प्रमाण पत्र देने, मतगणना कक्ष के डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित, राउंड वार रिजल्ट शीट पार्टी के प्रतिनिधि को देना और काउंटिंग सॉफ्टवेयर पर भी लोड करने जैसे कार्यों में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग जाएगा। इस प्रकार से 16 से 20 राउंड के बीच कई घंटे अतिरिक्त लगेंगे। इस वजह से फाइनल परिणाम आने में देरी हो सकती है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025