कांग्रेस नेता ने लिया बिचौलिये मिशेल का केस, पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Date: 05/12/218
1143

समाचार एजेंसी एएनआई

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले में आरोपों का सामना कर रही कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एके जोसफ को पार्टी के लीगल सेल प्रभारी पद से तत्काल प्रभाव से निकाल दिया है। एके जोसफ अगस्ता डील के कथित बिचौलिये क्रिश्चन मिशेल के वकील हैं।इस संबंध में यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने कहा, अल्जो के जोसफ इस मामले में व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट में पेश हुए। इस संबंध में उन्होंने यूथ कांग्रेस से कोई चर्चा नहीं की। यूथ कांग्रेस उनके इस कदम पर आपत्ति दर्ज करता है। प्रेस रिलीज में कहा गया, यूथ कांग्रेस ने एके जोसफ को यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट से निकाल दिया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से भी निष्कासित किया जाता है।

इससे पहले समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में एके जोसफ ने कहा था कि वह यूथ कांग्रेस के लीगल सेल के प्रभारी हैं। जोसफ ने कहा था, मेरा कांग्रेस से संबंध होना और मेरा प्रोफेशन दो अलग-अलग चीजें हैं। दुबई से जुड़े मेरे एक दोस्त के जरिए इटली के एक वकील ने मुझे क्रिश्चन का केस लेने के लिए कहा था। इस वजह से मैं उनके लिए कोर्ट में पेश होता हूं। मैं एक प्रैक्टिसिंग लॉयर हूं। मैं मिशेल के लिए कोर्ट में पेश हुआ। अगर कोई मुझे किसी के लिए अपीयर होने के लिए कहता है तो मैं केवल एक वकील के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाता हूं। इसका कांग्रेस से कोई लेना-देना नहीं है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025