पीएम नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को आ सकते हैं सिलीगुड़ी

Date: 04/12/2018
1148

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस महीने की 16तारीख को सिलीगुड़ी आना तो करीब-करीब तय ही हो गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उस दिन आ सकते हैं। आगामी सात दिसंबर को कूचबिहार से शुरू होने वाली भाजपा की गणतंत्र बचाओ रथयात्रा के सिलीगुड़ी पहुंचने पर आयोजित होने वाली जनसभा को पीएम व यूपी के सीएम संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पूरी ताकत लगा दी है। पार्टी की ओर से जानकारी दी गई थी कि सिलीगुड़ी में 16दिसंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। 17दिसंबर को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव नक्सलबाड़ी, 18दिसंबर को घोषपुकुर में केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों की माने तो भाजपा नेतृत्व चाहता है कि अब योगी की जगह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी दिन में जनसभा को संबोधित करें। पार्टी ने इस सिलसिले में तैयारी भी शुरू कर दी है।

काबाखाली में इसके लिए गत दिवस सोमवार को स्थल का निरीक्षण किया गया। इसका खुलासा स्थानीय सांसद के दो दिनों बाद सिलीगुड़ी पहुंचने पर घोषित किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से भी सभा के बारे में पार्टी नेताओं से सूचनाओं का आदान-प्रदान शुरू कर दिया गया है। जनसभा में जुटने वाली भीड़ की सुरक्षा को लेकर बूथ स्तर तक पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। भाजपा के उत्तर बंगाल संयोजक रथींद्र बोस, जिला सचिव कन्हैया पाठक तथा उपाध्यक्ष राज भट्टाचार्य आदि ने बताया कि सिलीगुड़ी महकमा में तीन बड़ी सभाएं होंगी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025