ई दृष्टि सॉफ्टवेयर की मदद से यात्रियों के लिए बनने वाले भोजन पर खुद रेलमंत्री रखेंगे नजर

Date: 29/11/2018
1150

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को मिलने वाले भोजन की क्वालिटी को लेकर अकसर आने वाली शिकायतों को देखते हुए अब खुद रेलमंत्री अपने ऑफिस से ही उस खाने पर नजर रखेंगे, जो यात्रियों के लिए तैयार किया जा रहा होगा। यही नहीं, रेलमंत्री को एक क्लिक पर यह भी पता चलेगा कि कितनी ट्रेनें तय वक्त से देरी से चल रही हैं और कितनी तय वक्त पर हैं। फिलहाल हालांकि ये सारी जानकारियां रेलमंत्री तक ही होंगी लेकिन आने वाले वक्त में यही जानकारी आम जनता को भी मिल सकती है। रेलमंत्री के लिए उनके कमरे में एक स्क्रीन भी लगाई गई है।

दरअसल, रेलवे के लिए सॉफ्टवेयर तैयार करने वाली रेलवे की ही कंपनी क्रिस ने एक ई दृष्टि नामक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसके जरिए रेलमंत्री अपने कमरे से ही न सिर्फ यात्रियों के लिए तैयार होने वाले खाने बल्कि रेल के बड़े प्रॉजेक्टस पर भी नजर रख सकेंगे। अब तक रेलमंत्री को कोई जानकारी लेने के लिए या तो उन्हें खुद जाना होता था या फिर फाइल पर उनके समक्ष जानकारी उपलब्ध कराई जाती थीं। लेकिन ई-दृष्टि के जरिए अब खुद रेलमंत्री अपनी आंखों से ही न सिर्फ खाना पकता देख सकेंगे बल्कि प्रॉजेक्टों और ट्रेनों की स्थिति भी देख सकेंगे। इस सॉफ्टवेयर को रेलवे के उन बेस किचन से भी कनेक्ट किया गया है, जहां यात्रियों के लिए खाना तैयार किया जाता है। 

इसी तरह से रेलमंत्री एक ही क्लिक पर यह भी देख सकेंगे कि रेलवे के कितने पैसेंजर रिजर्व ट्रेनों के लिए टिकट ले रहे हैं और कितने अनरिजर्व रेल टिकट बिक रही हैं। रेलवे कितनी माल ढुलाई कर रहा है और उसकी यात्री टिकटों से कितनी आमदनी हो रही है। ये सारी जानकारियां पलक झपकते ही रेलमंत्री को मिलेगी। रेलवे के एक टॉप अफसर का कहना है कि हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है लेकिन संकेत यह है कि आने वाले दिनों में यही जानकारी जनता को भी उपलब्ध हो और वे भी बेस किचन में खाना पकते देख सकें। 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025