मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावः ईवीएम में खराबी वाले मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस ने की समय बढ़ाने की मांग

Date: 28/11/2018
1208

मध्यप्रदेश में आज 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान चल रहा है। दोपहर एक बजे तक 26.5 फीसदी मतदान हो चुका है। कई जगह ईवीएम में आई खराबी को लेकर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है। कांग्रेस नेता जिन केन्द्रों पर ईवीएम में खराबी आई है वहां मतदान का समय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने इन केन्द्रों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की है।

कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि ईवीएम मशीन खराब होने की कई शिकायतें मिली हैं। हमने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि इन मतदान केंद्रों में मतदान में हुई देरी की भरापाई के लिए मतदान का समय बढ़ाया जाना चाहिए। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में जिन मतदान केंद्रों में ईवीएम मशीन में खराबी आई है, वहां गुरुवार को दोबारा मतदान कराने की मांग की है।वहीं खरगोन के देवली गांव में मतदान का बहिष्कार किया है। तहसीलदार और अधिकारियों को ग्रामीणों ने लौटा दिया। दो मतदान केंद्रों पर 1383 ग्रामीण मतदाताओं ने बहिष्कार किया है।

उधर, शाजापुर में सेक्टर अधिकारी सोहन बजाज निलंबित कर दिए गए हैं। बजाज मुख्यालय में रहने के बजाय ईवीएम मशीनों के साथ होटल में रुके थे। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन कमिश्नर ने उन्हें निलम्बित कर दिया।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025