अब 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनेगा ब्लू आधार कार्ड, ये है प्रक्रिया

Date: 26/02/2018
1165

विशिष्ट पहचान पत्र प्राधिकरण  ने ब्लू आधार कार्ड जारी करने की जानकारी दी है। इस आधार कार्ड का नाम होगा बाल आधार कार्ड और इसका रंग भी ब्लू होगा। यह आधार कार्ड पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाएगा। इससे पहले सभी के लिए एक ही तरह के आधार कार्ड जारी किये जाते थे।   

आधार कार्ड के ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बाल आधार कार्डलाया जा रहा है। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये आधार कार्ड बिना किसी बायोमैट्रिक डिटेल्स के बन जाएगा।

बच्चे के जन्म प्रमाणपत्र और माता-पिता में से किसी भी एक के आधार कार्ड के नंबर के जरिए बाल आधारबनवाया जा सकता है। लेकिन जैसे ही बच्चा पांच साल की उम्र पार कर लेगा उसके बाद उसका वैरिफिकेशन करवाना होगा।इसके अलावा जब बच्चा 15 साल का हो जाएगा उसके बाद एक बार फिर उन्हें अपना आधार अपडेट करवाना होगा। बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट निशुल्क होगा। 

कैसे बनेगा बाल आधार

1. सबसे पहले तो नामांकन केंद्र जा कर फॉर्म भरें।

2. बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र और किसी भी एक पैरेंट का आधार नंबर दें।

3. एक मोबाइल नंबर भी आपको देना पड़ेगा।

4. आवेदक की उम्र 5 साल से कम है इसलिए उसके बायोमेट्रिक की जरूरत नहीं होगी। केवल फोटो की आवश्यकता होगी। जब वह बच्चा 5 साल के ज्यादा का हो जाएगा तब उसका बायोमेट्रिक होगा।

5. बच्चे का एक फोटो क्लिक किया जाएगा।

6. बच्चे का आधारउसके माता/पिता के यूआईडी(आधार कार्ड नंबर) से लिंक किया जाएगा।

7. कनफर्मेशन के बाद स्वीकृति पर्ची मिलेगी।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025