पटेल होते पहले प्रधानमंत्री तो किसानों की ये दुर्दशा न होती- पीएम मोदी

Date: 27/11/2018
1172

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज प्रधानमंत्री ने दो चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। पहले निजामाबाद और दूसरी महबूबनगर में। दोनों की सभाओं में मोदी ने टीआरएस के माध्यम से कांग्रेस पर निशाना साधा और दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। महबूबनगर में हुई सभा में पीमए मोदी ने कहा कि अगर किसान का बेटा, सरदार वल्लभ भाई पटेल पहला प्रधानमंत्री होता तो हिंदुस्तान में किसानों की ये स्थिति नहीं होती।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और टीआरएस के मुंह से किसान शब्द शोभा नहीं देता है। ये आजादी के बाद किसानों की जो दुर्दशा हुई, जो बर्बादी हुई उसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो 70साल का कांग्रेस का शासन और 5साल का टीआरएस का शासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के नामदार को कहना चाहता हूं कि किसानों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद कीजिए।

यहां देखें मोदी का भाषण-  http://twitter.com/narendramodi/status/1067351611922571265

पीएम मोदी ने कहा कि टीआरएस ने जो वादे किए थे, पांच साल में उन्हें पूरा किया क्या?, ऐसा क्याें हुआ कि ये सब न हो सका। ये तेलंगाना की बर्बादी क्यों हुई। इसका कारण बहुत साफ है, इनकी पहले ट्रेनिंग हुई, चंद्रबाबू की सरकार में इंटर्नशिप पर थे, फिर वहां से मैडम की सरकार में इंटर्नशिप की। तो जिन्होंने चंद्रबाबू और मैडम से इंटर्नशिप किया हो, उनका विकास भी वही होगा, इसीलिए तेलंगाना बर्बाद हुआ है।

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025