सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे शख्स के पास मिला जिंदा कारतूस

Date: 27/11/2018
1150

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बड़ी चूक टल गया है। सोमवार सुबह सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे एक शख्स के पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। बरामद हुआ कारतूस 32एमएम का है। सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि मंगलवार को एक शख्स सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचा था, तभी उसके पास से जिंदा कारतूस बरामद किया गया। उस शख्स को एंट्री गेट पर ही रोक दिया गया।पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह 10-12लोग मुख्यमंत्री केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे। इन सभी लोगों को सीएम ने मिलने का समय दिया था। ये लोग मौलवी थे और वक्फ बोर्ड से सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल से मुलाकात करने आए थे। इनमें से इमरान नाम का शख्स जो नमाज़ से पहले मस्ज़िद की साफ सफाई का काम करता है, उसके पास से चेकिंग के दौरान कारतूस बरामद हुआ है।

                    आरोपी शख्स 

इमरान ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसे ये कारतूस मस्ज़िद के डोनेशन बॉक्स में मिला था, जिसे उसने वॉलेट में रख लिया था और फिर रखकर भूल गया। पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है और जांच कर रही है।

 

 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025