आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है तो 28 फरवरी के बाद बंद हो सकता है आपका मोबाइल वॉलेट अकाउंट!

Date: 23/12/2018
1176

 नोटबंदी के बाद मोबाइल वॉलेट के बढ़े प्रचलन पर ब्रेक लग सकता है. रिजर्व बैंक के नये गाइडलाइन के बाद ये मोबाइल वॉलेट 28फरवरी के बाद से काम नहीं करेंगे. पिछले साल नोटबंदी के बाद से लोगों को मोबाइल वॉलेट से ट्रांजैक्शन करने की आदत सी पड़ गयी है. नोटबंदी के बाद डिजीटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने भी लोगों से मोबाइल वॉलेट इस्‍तेमाल करने की बात कही थी.  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरबीआई मार्च 2018से मोबाइल वॉलेट बंद करने का आदेश दे सकती है. यह आदेश वैसी कंपनियों के लिए होगा, जिन्‍होंने अपने ग्राहकों का आधार वेरिफिकेशन नहीं कराया है. हालांकि पेटीएम सहित कई मोबाइल वॉलेट कंपनियों ने ग्रा‍हकों का आधार वेरिफिकेशन कराना शुरू कर दिया है. आरबीआई ने देश में लाइसेंस प्राप्त सभी मोबाइल वॉलेट कंपनियों को अपने ग्राहकों के eKYC नॉर्म्स पूरा करने के लिए 28 फरवरी 2018 तक का समय दिया गया था.

कंपनियों ने अपने एप में ही केवाईसी का ऑप्‍शन दिया है. इस ऑप्‍शन पर क्लिक कर आप अपना आधार नंबर या पैन नंबर दर्ज करा सकते हैं. नंबर दर्ज कराते ही आपको नजदीकी सर्विस प्रोवाइडर के बारे में जानकारी दी जायेगी. जहां वैध आधार कार्ड दिखाकर अपने अगूंठे का निशान देकर आप eKYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. ऐसा करते ही आपका मोबाइल वॉलेट अकाउंट सुरक्षित हो जायेगा.

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025