रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रेलवे भर्ती में आयु सीमा की छूट छूट के बाद एग्जाम फीस में बड़ी राहत की घोषणा की

Date: 22/02/2018
1186

केंद्र सरकार ने रेलवे भर्ती में आयु सीमा में छूट देने के बाद बुधवार को एक और बड़ी राहत की घोषणा की है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे भर्ती के दौरान एग्जाम फीस के रूप लिए गए पैसे एग्जाम में बैठने के बाद अभ्यार्थी के खाते में वापस जमा करा दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि रेलवे एग्जामिनेशन फीस के रूप में आरक्षित वर्ग से 250 रुपये और सामान्य वर्ग से 500 रुपये की फीस ली जा रही है. जब अभ्यार्थी एग्जाम में बैठेगा तो आरक्षित वर्ग की पूरी फीस 250 रुपये तथा सामान्य वर्ग के छात्रों को 400 रुपये वापस उनके खाते में जमा करा दिए जाएंगे. एक और राहत का ऐलान करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि अभ्यार्थी के हस्ताक्षर पर भाषा की सीमा को हटा दिया गया है. रेलवे बोर्ड के एग्जाम में छात्र किसी भी भाषा में अपने हस्ताक्षर कर सकता है. 

ग्रुप डी में अलग-अलग डिपार्टमेंट में हेल्पर की 62,907 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. खास बात यह है कि इन पदों के लिए आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी नहीं है. इसके अलावा असिस्टेंट लोको पायलट के लिए 26,502 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस तरह से रेलवे में कुल 89409 रिक्त पदों को भरा जाएगा. आपको बता दें कि इन पदों को भरने का फैसला सितंबर 2017 में ही ले लिया गया था. 

बयान में बताया गया है कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट सर्टिफिकेट) का प्रमाणपत्र है. आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2018 है. आवेदन के लिए इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailwayrecruitment.in पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन दे सकते हैं. 

More News

national news in hindi
दीपके का तंज: "इस्तीफे नहीं होते" कहने वाली सरकार झुकी, बस झुकाने वाला चाहिए
तिथि : 25/07/2026
national news in hindi
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव को पीएम आवास के बाहर से हिरासत में लिया गया
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
अब इस अस्पताल में होगा वांगचुक का इलाज, HC ने दी इजाजत
तिथि : 21/07/2026
national news in hindi
​शक्तिपीठ माँ कामाख्या के दरबार में सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड की खुशहाली के लिए मांगी दुआ
तिथि : 08/04/2026
national news in hindi
टोल तोड़कर भागने वालों पर NHAI सख्त,15 दिन में बकाया न चुकाने पर वाहन होगा ब्लैकलिस्ट, 1 अ...
तिथि : 20/03/2026
national news in hindi
मोबाइल चोरी हो जाये तो तुरंत संचार साथी की ले मदद
तिथि : 09/02/2024
national news in hindi
बसंत पंचमी पर ड्रायफ्रूट और बसंती फूलों के मनमोहक श्रृंगार से सजे उज्जैन महाकाल
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
राहुल गांधी ने क्या कहा जिसपर भड़क गए मंत्री और लोकसभा स्पीकर
तिथि : 03/02/2025
national news in hindi
हैदराबाद मेट्रो की बड़ी कामयाबी, हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए 13 मिनट में पहुंचाया दिल
तिथि : 18/01/2025
national news in hindi
गुजरात से महाकुंभ जा रही ट्रेन पर पथराव, शीशे टूटे दहशत में यात्री
तिथि : 13/01/2025