बाघमारा का पीडीएस दूकान को मार्केटिंग ऑफिसर ने किया सस्पेंड

City: Dhanbad | Date:
1265

धनबाद बाघमारा : बरोरा पंचायत स्थित बरोरा बस्ती के पीडीएस दुकान को एमओ केपी सिंह ने निलंबित कर दिया. बरोरा बस्ती स्थित लखिनारायन महतो जनवितरण प्रणाली द्वारा लाभुकों को दिये जाने वाले चावल का वितरण लगातार नहीं किया जा रहा था. जिसको लेकर लाभुकों ने कई बार इसकी शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधि से की थी. जब इस महीने का भी चावल लाभुकों को नहीं दिया गया, तो लाभुकों ने बाघमारा प्रखण्ड स्थित मार्केटिंग ऑफिसर के कार्यालय जा कर इसकी शिकायत की.

शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्केटिंग ऑफिसर केपी सिंह ने जनवितरण प्रणाली दुकान को निलंबित कर दिया और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारी को भी दी. वहीं स्थानीय पंचायत समिति सदस्य बलराम चौहान ने बताया कि लखिनारायन महतो पीडीएस दुकानदार द्वारा पिछले तीन माह से चावल का वितरण नहीं किया गया है,  जिसकी शिकायत ब्लॉक स्तर पर की गई है. ये आश्वासन दिया गया है कि जो भी आनाज आया है उसे लाभुकों के बीच वितरण कर दिया जायेगा और जितने भी कार्डधारी हैं उन्हें दूसरे दुकान में स्थांतरण कर दिया जायेगा

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026