समय न्यूज़ 24 ब्यूरो
जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। ईंधन की किल्लत की अफवाहों और संभावित जमाखोरी को रोकने के लिए आज अधिकारियों ने पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी (LPG) वितरकों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
प्रशासन के कड़े निर्देश:
निर्बाध आपूर्ति: उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर पेट्रोल, डीजल और गैस की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
स्टॉक की जांच: आपूर्ति विभाग को नियमित रूप से स्टॉक की जांच करने और जमाखोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
घबराहट की जरूरत नहीं: बैठक में मौजूद इंडियन ऑयल और एलपीजी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
"जिले में ईंधन का पर्याप्त भंडार है। आम जनता पैनिक बाइंग (घबराहट में खरीदारी) न करे। प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रख रहा है।" — जिला प्रशासन
|