पैसे के आभाव में नहीं करा पा रहा है इलाज तो परिजनों ने कर दी इच्छामृत्यु की मांग, जाने पूरा मामला

City: Dhanbad | Date: 10/02/2025
1265

समय न्यूज़ 24 डेस्क / धनबाद : SNMMCH में पिछले छह माह से इलाजरत वृद्ध के लिए बेबश परिजन अब उनके लिए इच्छा मृत्यु मांग रहे हैं। धनबाद सिनीडीह प्रेम नगर का रहनेवाला मोहन विश्वकर्मा है जोकि अपनी 70 वर्षीय वृद्ध मां रूपकलिया देवी का इलाज पैसे के आभाव में नहीं करा पा रहा है।

आयुष्मान योजना का नहीं मिल रहा है साथ
इस परिवार को आयुष्मान योजना का साथ भी नहीं मिल पा रहा है। छह माह से यह परिवार योजना के तहत राशि मिलने का इन्तेजार करता आ रहा है और आज 20 दिन पूर्व ही आयुष्मान योजना के तहत इन्हे 99 हजार राशि स्वीकृत भी हुई पर इलाज में कुल 1 लाख 20 हजार की जरूरत है। शेष राशि नहीं मिलने से वृद्धा का ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में यह परिवार आज धनबाद SNMMCH में इच्छा मृत्यु की तख्ती लेकर धरने पर बैठ गए हैं। समाजसेवी अंकित राजगढ़िया का कहना है कि उन्होंने परिजनों से बात की तो बताया गया कि वृद्धा का राशन कार्ड बिहार का है। आयुष्मान कार्ड भी वही से बना है। बिहार सरकार से योजना के तहत 99 हजार रु स्वीकृत भी कर दी गई है।
पोर्टल पर राशि एप्रूभ नहीं होने से हो रही दिक्कत
जबकि झारखण्ड के पोर्टल पर राशि एप्रूभ नहीं होने से धनबाद जिला आयुष्मान पदाधिकारी इस योजना के तहत इलाज कराने में असमर्थ है। विगत छह माह पूर्व मरीज 70 वर्षीय रूपकलिया देवी कुर्सी से गिर पड़ी थी जिसके कारण उनके कमर के नीचे कुल्हा टूट गया था।
इसके बाद से वृद्धा चलने फिरने में असमर्थ है। चिकित्सकों ने 1 लाख 20 हजार रु का खर्च बताया है। आयुष्मान योजना के पदाधिकारी ने फोन पर बताया कि एक दो दिनों में राशि एप्रूप हो जाने पर मरीज का ऑपरेशन करा दिया जायेगा। 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026