सीबीआई ने बीसीसीएल के क्लर्क प्रणय सरकार को कोयला भवन से 14 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया

City: Dhanbad | Date: 20/01/2025
1264

समय न्यूज़ 24 डेस्क धनबाद : धनबाद-सीबीआई ने 14 हजार रुपए रिश्वत लेते बीसीसीएल के कर्मचारी स्थापना डिपार्टमेंट के क्लर्क प्रणय सरकार को गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद के कोयला भवन से उसकी गिरफ्तारी की गयी है. बीसीसीएल के कर्मचारी स्थापना डिपार्टमेंट का क्लर्क प्रणय सरकार पीएफ की राशि ट्रांसफर करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था. शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने सोमवार को कार्रवाई की और घूस लेते उसे अरेस्ट कर लिया.
क्या है मामला
कोयला भवन के कर्मचारी स्थापना विभाग में पदस्थापित प्रणय सरकार केएनटीए-जेएनटीए से रिटायर हुए एक कर्मचारी से रिश्वत मांग रहा था. उसके पीएफ-पेंशन के कागजात वेरिफिकेशन के लिए मुख्यालय गये हैं. रिकार्ड रूम में वेरिफिकेशन का काम प्रणय सरकार करता है. कागजात के वेरिफिकेशन के लिए काफी दिनों से दौड़ रहे हैं. जब छह माह गुजर गये तो रिटायर्ड कर्मी ने प्रणय सरकार से संपर्क किया. काम के एवज में प्रणय ने उनसे पैसे की मांग की. जब रिटायर कर्मी ने पैसा नहीं होने की बात कही तो प्रणय ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद उस रिटायर्ड कर्मी ने सीबीआई से संपर्क कर प्रणय की शिकायत की. इस पर सीबीआई ने पहले मामले की जांच की. उसके बाद गिरफ्तारी को लेकर योजना बनायी.
पैसा लेते ही पकड़ा गया क्लर्क
सीबीआई की योजना के तहत प्रणय सरकार रिश्वत लेने कोयला भवन से बाहर गया. उसके पैसा लेते ही सीबीआई के सोर्स न्यूज़ फास्ट अधिकारियों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. जानकारों की माने तो प्रणय सरकार पर घूस लेने के आरोप लगते रहे हैं. बीसीसीएल के होरलाडीह कोलियरी में इन्हीं कार्यों को लेकर दूसरी जगह उसका तबादला कर दिया गया था. वहां भी वह बाज नहीं आया. तब उसका तबादला कोयला भवन में किया गया था.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026