होली के समाप्ति के साथ ही शहर में शुरू हुई बैंड, बाजा और बारात

City: Dhanbad | Date: 09/03/2023
1213

समय न्यूज़ 24 डेस्क

धनबाद : होली की समाप्ति के साथ 9 मार्च गुरुवार को शहर में बैंड-बाजा और बारात शुरू हो गयी है. पहला शुभ लग्न 9 मार्च को है. इसलिए आज से शहर में अब बैंड-बाजा की धुन चारों ओर सुनाई देने लगी है.
लग्न ज्यादा रहने के कारण शहर में विवाह के लिए होटल, बैंकेट हाल, मैरिज लान, मैरिज गार्डन की बुकिंग भी फुल हो चुकी है. नौबत यह है कि बुकिंग में देर करने वालों को अब मनचाहा होटल, बैंकेट हाल नहीं मिल पा रहा है.
नए जोड़े शादी को यादगार बनाने के लिए आकर्षक व लेटेस्ट डिजाइन के शादी के कार्ड की मांग कर रहे हैं. यहां तक कि वर-वधू पक्ष शादी के लिए मनचाहा कार्ड छपवाने के लिए एडवांस के साथ फुल पेमेंट भी कर रहे हैं. मनईटांड़ स्थित विजय कुमार ने बताया कि इस बार सभी कार्ड आकर्षक व नए डिजाइन के मंगाए गए हैं. कई लोग प्रिंट कार्ड में फोटो की डिमांड कर रहे हैं. लोग मोबाइल पर कार्ड के पीडीएफ भी ले रहे हैं, ताकि दूर दराज के मेहमानों को भेजा जा सके.
जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष लग्न में डेकोरेटर्स, कैटरिंग व्यवसाय, मैरिज हाल, पंडाल, टेंट आदि से जुड़े सभी सदस्यों को राहत मिलेगी. क्योंकि सभी की बुकिंग इस लग्न के लिए हो चुकी है. कई लोग बुकिंग लेना नहीं चाह रहे हैं. साथ ही बैंड बाजा वालों की भी बुकिंग हो चुकी है.
पुरोहित प्रभाकर मिश्र बताते हैं कि इस वर्ष कुल 64
शुभ लग्न हैं, जिसमे 25 शुभ लग्न बीत चुके हैं. शेष लग्न में भारी तेज़ी देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि इस महीने वह 3 शादी करा रहे हैं. इसके अलावा 2 यजमानों को वह मना कर चुके हैं.
जनवरी 15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31 फरवरी 6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28 मार्च 1, 5,6, 9,11, 13 मई 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30 जून 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27 नवंबर 23, 24, 27, 28, 29 दिसंबर 5, 6, 7 8, 9, 11, 15.

More News

तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026
खैरा आउटसोर्सिंग के खिलाफ एटक का हल्ला बोल, सात सूत्री मांगों को लेकर पीबी एरिया कार्यालय ...
तिथि : 08/04/2026
​झरिया मास्टर प्लान: बेलगड़िया में पुनर्वास कार्य में आएगी तेजी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्...
तिथि : 07/04/2026
​केंदुआडीह के कुमार मंगलम स्टेडियम के पास की घटना, 9 नामजद और 40 अज्ञात पर FIR, पुलिस की छ...
तिथि : 06/04/2026
कोयला वर्चस्व को लेकर झरिया में गोलीबारी, भागते ट्रक ने तोड़ा गरीब का आशियाना
तिथि : 31/03/2026
जियो और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती विशेष
तिथि : 31/03/2026
CRIME REPORT: धनबाद में फिल्मी स्टाइल में डकैती, बरवाअड्डा में परिवार को बंधक बना 23.5 लाख...
तिथि : 31/03/2026
धनबाद: आस्था, उत्साह और भाईचारे के साथ संपन्न हुआ रामनवमी महापर्व, DC-SSP ने देर रात तक सं...
तिथि : 27/03/2026