धनबाद मे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ दो युवक ओर दो युवती गिरफ्तार, एक कार भी जब्त

City: Dhanbad | Date: 04/04/2021
1261

समय न्यूज़ 24 डेस्क
 धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है आपको बता दें कि धनबाद में सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ धनबाद पुलिस ने किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चार थानों की पुलिस ने सिटी एसपी आर रामकुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान अर्धनग्न अवस्था में दो युवक एवं दो युवतियों को एक मकान से पकड़ा गया। इन सभी को सरायढेला थाना में रखकर पूछताछ की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों युवक हाउसिंग कॉलोनी के रहनेवाले हैं। जबकि दोनों लड़कियां कोलकत्ता से धनबाद आयी थी। ये लड़कियां होली के बाद ही धनबाद आ गई थी। इन दोनों लड़कियों को एक महिला ने यहां बुलाया था। जो सेक्स रैकेट चलाने का काम करती थी। संचालिका फरार है। यह भी बताया जा रहा है कि सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला के साथ एक व्यक्ति भी था। इनकी पहचान कोई नही कर पा रहा है। सूत्रों की माने तो दोनों लड़कों से संचालिका ने 6-6 हज़ार रुपये लिए थे। ये लड़कियां होली के बाद ही धनबाद आ गई थी। वहीं पुलिस ने छापामारी स्थल से एक कार भी जब्त किया है।
मामले के संबंध में बताया जाता है कि सिटी एसपी आर कुमार को कुसुम विहार इलाके में काफी लंबे समय से देह कारोबार होने की सूचना मिल रही थी। इसी सूचना पर सीटीएससी रामकुमार ने धनबाद, बैंक मोड़, गोविंदपुर और बरवाअड्डा थाना पुलिस की एक टीम गठित कर शनिवार की देर रात छापामारी की। छापामारी कुसुम विहार स्थित नेपाल चाय दुकान के बगल के एक मकान में की गई। इस दौरान दो युवक एवं दो युवतियों को पकड़ा गया। इन चारों को सरायढेला थाना ले आया गया है। वहीं इन चारों से सिटी एसपी समेत उपरोक्त चार थानों के इंस्पेक्टर पूछताछ कर रहे हैं। मकान किसका है और सेक्स रैकेट का धंधा कौन चलाता था। इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026