धनबाद में उज्जीवन फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की लूट, पिस्तौल की नोंक पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम

City: Dhanbad | Date: 07/08/2020
1263

समय न्यूज़ 24 धनबाद

धनबाद के भागाबांध रेलवे फाटक के पास तीन अपराधियों ने नन बैंकिंग कपंनी उज्जीवन फाइनेंस के कर्मी से लूटपाट की. कर्मी के पास एक लाख 58 हजार रुपए थे, जिसे अपराधियों ने लूटा है.

धनबाद में दिनदहाड़े भागाबांध रेलवे फाटक के पास घात लगाए तीन अपराधियों ने पिस्टल की नोंक पर नन बैंकिंग कपंनी उज्जीवन फाइनेंस कंपनी के स्टाफ तनोज कुमार से लाखों रुपए लूटकर फरार हो गए. मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. घटनास्थल पहुंचकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

पीड़ित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के द्वारा लोगों को लोन दी जाती है, जिसे हर महीने किस्त के रूप में ग्राहकों से वसूला जाता है. उसने बताया कि गोधर और साउथ बलिहारी से रुपए कलेक्शन कर वापस लौट रहा था. इस दौरान साउथ बलिहारी फाटक के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पिस्टल तानकर रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गया

इस दौरान दो अपराधी अपने मुंह पर गमछा लपेटे हुए थे, जबकि बाइक चलाने वाला हेलमेट पहने हुए था. घटना के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद धनबाद विधि व्यवस्था डीएसपी भागाबांध ओपी पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे हैं. भुक्तभोगी स्टाफ ने बताया कि 1 लाख 58 हजार रुपए बैग में थे, जिसे अपराधियों ने लूट लिया.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026