धनबाद में दिव्यांग लड़की के साथ छेड़खानी, सरायढेला थाने में मामला दर्ज

City: Dhanbad | Date: 31/07/2020
1264

समय न्यूज़ 24

धनबाद. जिले में सरायढेला थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय दिव्यांग लड़की के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. वहीं के रहने वाले 45 वर्षीय दशरथ महतो नाम के व्यक्ति के द्वारा लड़की से छेड़खानी की गई है. सरायढेला थाना में लड़की की मां के द्वारा लिखित शिकायत की गई है. थाना के द्वारा फिर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता के मां के मुताबिक वह घर से सब्जी लाने के लिए बाजार गई थी. उनकी दो बेटियां हैं. दोनों बेटियां घर पर थी. शाम के समय एक बेटी घर के बाहर बैठी हुई थी और दूसरी बेटी घर के अंदर काम कर रही थी. घर के बाहर बैठी हुई बेटी दिव्यांग है. वह आंखों से कुछ भी नहीं देख पाती है. पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह सब्जी लेकर बाजार से वापस लौटी तो बेटी ने अपने पूरी कहानी बताई.

बेटी ने बताया कि जब वह शाम के वक्त बाहर बैठी थी तो दशरथ महतो मौके पर पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा. शोर मचाने के बाद उसकी बहन घर से निकली. बहन के द्वारा बचाने की कोशिश की गई तो दशरथ ने उसके साथ भी मारपीट कर दी. घटना के बाद वह भाग गया. पीड़िता की मां ने मामले की सूचना सरायढेला थाना को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस बगुला बस्ती पहुंची और पीड़ित लड़की का बयान लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता के मां ने कहा कि 29 तारीख को यह घटना घटी है और 30 तारीख को सरायढेला थाना में मामला दर्ज किया जा चुका है, लेकिन गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोई भी प्रयास नहीं कर रही है. वहीं, इस मामले पर सरायढेला थाना प्रभारी किशोर तिर्की ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. बहुत जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026