ओड‍िशा से सेना के जवानों को लेकर आ रहा आर्मी वाहन रामगढ़ में दुर्घटनाग्रस्त,एक जवान की मौत व दो घायल

City: Dhanbad | Date: 09/07/2020
1246

समय न्यूज़ 24 डेस्क

रामगढ़, । भुवनेश्‍वर से सेना के सामान व जवानों को लेकर आ रहा आर्मी वाहन रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में पाइप लदे ट्राला से जा टकराया। इस घटना में एक जवान की मौत हो गई और दो गंभीर हो गए। सेना के तकरीबन आधे दर्जन से अधिक वाहनों का काफ‍िला एक साथ चल रहा था। मौके पर सेना के अधिकारी पहुंचे हैं। राहत व बचाव कार्य जारी है। मृतक सेना वाहन का चालक हवलदार अलख राजन तथा घायलों में नायक कृष्णा रेड्डी व नायक सूबेदार सुभाष रेड्डी शामिल हैं।

जवान के शव को दो घंटे के बाद निकाला बाहर

रांची-पटना फोरलेन मार्ग के चुटुपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त सेना वाहन में फंसे सेना जवान (चालक) के शव को रामगढ़ पुलिस व एनएचएआइ ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन के सहारे बाहर निकाला। मृतक सेना के चालक का नाम ओड़िशा के अलख राजन बताया जा रहा है। दो घायल जवानों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामगढ़ छावनी स्थित मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे ओड‍िशा से सेना के जवानों व मशीनरी को लेकर आ रहा आर्मी वाहन का ब्रेकफेल हो गया था। इससे भारी मशीनरी आर्मी वाहन चुटुपालू घाटी में अनियंत्रित हो गया। इससे आगे चल रहे एक पाइप लदे ट्रेलर (NL01D-9112) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। सेना के तकरीबन आधे दर्जन से अधिक वाहनों का काफ‍िला घाटी से होकर गुजर रहा था।

घटना की जानकारी पाकर मिलिट्री पुलिस रांची के कमांडिंग अफसर सहित सेना के कई अधिकारी रामगढ़ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इधर दुर्घटना में मारे गए जवान के शव को फिलहाल मिलिट्री अस्पताल रामगढ़ में रखा गया है। शव का पोस्टमार्टम रामगढ़ सदर अस्पताल में करने की तैयारी की जा रही।

More News

बाबुडीह जंगल में सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 22 हाइवा अवैध कोयला जब्त, 280 टन कोयला बीसीसीए...
तिथि : 29/07/2026
मुनीडीह में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पत्नी और नाबालिग बेटे पर लगाया...
तिथि : 28/07/2026
नाली निर्माण में भारी अनियमितता, ठेकेदार की लापरवाही से कीचड़ में तब्दील हुआ चौधरी मोहल्ला
तिथि : 25/07/2026
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026): धनबाद विधानसभा में बूथ संख्या 391 का कार्य सबसे पहले पूरा,...
तिथि : 22/07/2026
लोयाबाद में अवैध कोयले पर बड़ी कार्रवाई, दो स्थानों से 53 टन कोयला जब्त
तिथि : 17/07/2026
​झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन, कोयलांचल में शोक
तिथि : 14/07/2026
सिंदरी अनुमंडल कार्यालय में SDPO पीसी महतो ने किया पदभार ग्रहण
तिथि : 22/05/2026
बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने की थी साजिश: धनबाद स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत 3 शराब तस्क...
तिथि : 18/05/2026
तानों से परेशान होकर युवक ने की महिला की हत्या,
तिथि : 12/04/2026
पार्षद मधुमाला के आवेदन पर रेलवे अधिकारी जांच के लिए पहुँचे कतरास
तिथि : 12/04/2026