स्वयं सहायता समूह की दीदियों को सशक्त करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता:- उपायुक्त देवघर

City: Deoghar | Date: 24/06/2020
1209

समय न्यूज़ 24 डेस्क

उपायुक्त श्रीमती नैंन्सी सहाय के निदेशानुसार आज उप विकास आयुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार लाल के द्वारा देवघर जिला अन्तर्गत तीन प्रखंडों यथा-देवघर, मोहनपुर एवं मारगोमुण्डा से चयनित कुल 20 सखी मंडल की महिलाओं के बीच मछली जाल बुनने हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया गया, ताकि इसके माध्यम से सखी मंडल की महिलाओं को मछली जाल सिलाई तथा अन्य सिलाई संबंधी रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इस संबंध में उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि जिला प्रशासन के सहयोग से वर्तमान में देवघर जिला के विभिन्न पंचायतों की महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर भिन्न-भिन्न स्वरोजगार कर स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही हैं एवं अपने परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही हैं। इससे उन्हें एक नयी पहचान तो मिली हीं है साथ हीं उनके जीवनस्तर में भी सुधार आया है। उन्होंने आगे कहा कि एक छोटा सा प्रयास एक साथ कई महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा कर देता है। इसका जीता-जागता उदाहरण ग्राम संगठन की महिलाएं है। सरकार व जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल की महिलाओं ने वह कर दिखाया है, जो कतई आसान नहीं था। अपनी मेहतन और लगन से ये सभी महिलाएं एक नई मिशाल बनाकर आज दूसरों को भी अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित कर रही है। इससे वे आत्म निर्भर हो पा रही है एवं अपने आय से घर परिवार के लिए कुछ बचत भी कर पा रही है। महिलाओं द्वारा इस प्रकार का स्वरोजगार करने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि उन्हें काम करने के लिए अपने घर से दूर नहीं जाना पड़ता है और वे अपने हुनर से हीं घर बैठे रोजगार कर पाती है। साथ हीं बच्चों का लालन-पालन भी आसानी से काम करते हुए कर लेती है। 

इस मौके पर उपरोक्त के अलावे जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री प्रकाश रंजन सहित जेएसएलपीएस के विभिन्न अधिकारी/कर्मी एवं सखी मंडल की महिलाएं व अन्य उपस्थित थे।                              

More News

BREAKING: ईंधन की किल्लत की खबरों पर लगाम, DC ने पेट्रोल पंप मालिकों और LPG वितरकों के साथ...
तिथि : 17/03/2026
शिव शक्ति हवनात्मक महायज्ञ के आयोजन को लेकर निकाली गयी भब्य शोभायात्रा
तिथि : 03/01/2025
दुष्कर्म में असफल होने पर गुप्तांग में डाला फेवीक्विक अमानवीय घटना को दिया अंजाम
तिथि : 28/05/2022
कोविड वैक्सिन टाॅस्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश,...
तिथि : 20/01/2020
देवघर उपायुक्त ने ‘‘स्पाष्टिक दिव्यांग आवासीय विद्यालय एवं अनाथालय’’ का किया औचक निरीक्षण
तिथि : 09/08/2020
देवघर बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मंदिर व आस-पास ...
तिथि : 08/08/2020
शान्ति व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनायें बकरीद का त्यौहार, लोग अपने घरों में अदा करें नम...
तिथि : 31/07/2020
कोरोना अपडेट- देवघर में 7 मरीज की पुष्टि पुरोहित परिवार के 5 लोग और गोला के 2 स्वास्थ्यकर...
तिथि : 13/07/2020
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनके पत्नी पर जालसाजी का आरोप, मामला दर्ज
तिथि : 13/07/2020
उपायुक्त के आदेशानुसार सशर्त खुलेंगे सरकारी दफ्तर, सभी कार्यालय में मास्क, सेनेटाइजर और सा...
तिथि : 11/07/2020