मनरेगा में भारी अनियमितता और गबन का मामला, पत्नी और सगे-संबंधियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए 18 लाख

City: Hazaribagh | Date: 24/06/2020
611

समय न्यूज़ 24 डेस्क

टाटीझरिया (हजारीबाग) : हजारीबाग के टाटीझरिया में मनरेगा योजना में भारी अनियमितता और गबन का मामला सामने आया है। यहां रोजगार सेवक ने मिलीभगत से अपनी पत्नी और सगे संबंधियों के खाते में मनरेगा योजना के 18 लाख 77 हजार 250 रुपये ट्रांसफर कर निकाल लिए। मामला प्रकाश में आने के बाद मुख्य आरोपित टाटीझरिया के खैरा के रोजगार सेवक कृष्णा कुमार और इचाक के अमित कुमार ङ्क्षसह पर प्राथमिकी का आदेश दिया गया है। रोजगार सेवक कृष्णा कुमार को सेवामुक्त भी कर दिया गया है। वहीं, तत्कालीन बीडीओ कुमुदिनी टुडू, बीपीओ, एई, जेई तथा खैरा पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सेवक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। तत्कालीन बीडीओ कुमुदिनी टुडू पर पपत्र क गठित कर विभागीय कार्यवाई की जाएगी। उपायुक्त ने 19 जून को इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। पूरा मामला  2017-18 से जुड़ा हुआ है।

डोभा निर्माण में अनियमितता, 28 लोगों के खाते में डाली गई राशि

टाटीझरिया प्रखंड के खैरा में अनियमितता की शिकायत के बाद 10 अप्रैल 2019 को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जांच का निर्देश दिया गया था। 2017-18  की योजनाओं में अनियमितता की शिकायत की सूचना थी। पत्र के आलोक में बीडीओ ने जांच की। साथ ही, बीडीओ ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की भी अनुसंशा की है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि 2017-18 में खैरा पंचायत में जितने भी व्यक्ति को मेट के रुप में राशि का भुगतान किया गया, वह ग्रामसभा में पारित मेट में सूचीबद्ध ही नही हैं। यहां तक कि जिनके खाते में राशि गई, वे टाटीझरिया प्रखंड के निवासी ही नहीं हैं। 35 डोभा के निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई। अलग-अलग 28 लोगों के खाते में राशि ट्रांसफर की गई। इचाक के रोजगार सेवक अमित कुमार ङ्क्षसह ने 2,26,000 रुपये की अवैध निकासी अपनी पत्नी नीति ङ्क्षसह, पिता धनेश्वर लाल ङ्क्षसह के खाते में ट्रांसफर कर की। अमित ङ्क्षसह और नीति ङ्क्षसह के संयुक्त खाते से 144000 रुपये की निकासी हुई है। धनेश्वर ङ्क्षसह के खाते से 194000 रुपये की निकासी की गई है। कुल मिलाकर 18,77,250 रुपये की निकासी इसी प्रकार की गई है। इन खातों में राशि टाटीझरिया के रोजगार सेवक कृष्णा कुमार ने अमित कुमार ङ्क्षसह के साथ मिलकर डाली थी। उपायुक्त ने कार्रवाई के साथ एक सप्ताह के अंदर नहीं रोजगार सेवक से राशि वसूलने का भी निर्देश दिया है। राशि जमा नही करने की स्थिति में इनके विरुद्ध नीलाम पत्र वाद दायर किया जाए।

मैं इस संबंध में मार्गदर्शन ले रही हूं। सभी मामले की गहन जानकारी इक कर रही हूं। बुधवार तक प्राथमिकी दर्ज होने की संभावना है।

शाइनी तिग्गा, बीडीओ, टाटीझरिया, हजारीबाग।

More News

दिल्ली में सांसद रत्न अवार्ड से नवाजे गए जयंत सिन्हा
तिथि : 25/03/2023
एक विवाह ऐसा भी- साल भर पहले विधवा हुई भाभी की मांग में देवर ने भरा सिंदूर,धूमधाम से रस्मो...
तिथि : 11/03/2023
हजारीबाग के बरही में दो गांव के लोगों में खूनी झड़प,कई पुलिसकर्मी सहित एक दर्जन लोग घायल
तिथि : 09/03/2023
हजारीबाग में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, बाराती गाड़ी पलटने से मां-बेटे की मौत दर्जन ल...
तिथि : 15/06/2021
हज़ारीबाग एसपी का वाहन ट्रेलर से टकराया, एसपी समेत कई घायल, मेडिका में एडमिट
तिथि : 14/06/2021
हजारीबाग को झारखण्ड का उप- राजधानी का दर्जा देने की उठी मांग, जेएमएम ने किया था विधानसभा च...
तिथि : 11/06/2021
हजारीबाग सदर थाना के हाजत में बंद कैदी का रिपोर्ट पॉजिटिव, थाना को सील कर सैनिटाइज किया गय...
तिथि : 08/07/2020
कंपनी के द्वारा उचित मुआवजे नहीं मिलने से परिजन शव को लेने से किया इंकार, चार दिनों से दिल...
तिथि : 03/07/2020
हजारीबाग के बरही अंचल में पदस्थापित राजस्व उपनिरीक्षक को निगरानी टीम ने 3000 रुपये घूस लेत...
तिथि : 03/06/2020
हजारीबाग में कार पर गिरा विशालकाय पीपल का पेड़, दो गंभीर रूप से घायल
तिथि : 30/05/2020