हजारीबाग केंद्रीय कारा के पास झील रोड पर शनिवार को एक विशालकाय पीपल का पेड़ सेंट्रो कार पर अचानक गिर गया। इससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन में दोनों युवकों को कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना शनिवार सुबह 11:30 बजे की है। घायल युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।