धनबाद - चप्पल बैंक बनाने का सपना हुआ साकार एसडीएम ने किया चप्पल बैंक का शुभारंभ

City: Dhanbad | Date: 08/06/2020
1262

समय न्यूज़ 24 डेस्क

अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महश्वरम ने जिला प्रशासन एवं फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर चप्पल बैंक बनाने का जो सपना देखा था वह सोमवार को साकार हुआ।सोमवार को बैंक मोड़ बिरसा मुंडा चौक पर सैंकड़ों जरूरतमंदों के बीच चप्पल का वितरण किया गया।इस अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण धनबाद में कोई भी भूखा ना रहे कार्यक्रम शुरू किया गया था। कार्यक्रम के तहत जरूरतमंद नागरिक, बाहर से आने वाले श्रमिकों को दो वक्त का भोजन लगातार प्राप्त होता रहा।

इस क्रम में देखा गया कि भीषण गर्मी में भी बहुत से पुरुष, महिला, बच्चे खाली पैर सड़कों पर घूम रहे हैं। इसमें स्पेशल ट्रेन से आने वाले श्रमिक भी शामिल थे। उनको खाली पैर घूमते देख चप्पल बैंक की स्थापना करने का विचार आया। इसके बाद जिला चेंबर व अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर चप्पल बैंक बनाने का निर्णय लिया गया। आज वह सपना साकार हुआ।उन्होंने कहा कि धनबाद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कोई भी खाली पैर नहीं घूमेगा, का संकल्प साकार होना एवं जरूरतमंदों को चप्पल उपलब्ध कराना गौरव की बात है। जब तक धनबाद रहेगा तब तक चप्पल बैंक भी निरंतर जरूरतमंदों की सेवा करता रहेगा।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने सक्षम लोगों से इस नेक कार्य में योगदान देने की अपील की।

इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष चेतन गोयनका ने कहा कि आज 500जोड़ी चप्पल का वितरण किया गया है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।इस अवसर पर अनुमंडल दंडाधिकारी श्री राज महेश्वरम, चेतन गोयनका, अजय नारायण लाल, श्याम नारायण गुप्ता, राजेश गुप्ता, सोहराब खान, विजय शर्मा, संजय माकन, दिलीप शुभीकी, शिवाशीष पांडे, प्रेम कुमार, घनश्याम नारनोली, नितेश बजानिया, विकास बजानिया, प्रमोद गोयल व अन्य लोग उपस्थित थे।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026