रांची : सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों का दायरा और आंकड़ा दोनों लगातार बढ़ रहा है। आज मंगलवार को गिरिडीह के बाद हजारीबाग में छह नए कोरोना के मरीज मिले हैं। सभी मुंबई से लौटे हैं। लौटने के बाद जांच के लिए सभी का सैंपल लिया गया था। फिलहाल, संक्रमण की पुष्टि वाले मरीजों को क्वारैंटाइन सेंटर में रखा गया है जहां से उन्हें कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया जाएगा। साथ ही जिस क्वारैंटाइन सेंटर में ये रखे गए थे, वहां सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसी के साथ राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 172 पहुंच चुका है।
हजारीबाग जिले में नए कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद यहां कोरोना के 10 मरीज मिल चुके हैं। तीन स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं, यानी जिले में अब सात एक्टिव केस है। सोमवार को 1030 लोगों की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में स्क्रीनिंग की गयी।
|