हजारीबाग: हजारीबाग विष्णुगढ़ मार्ग पर सिलवार पहाड़ी के पास सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय महिला ममता गुप्ता की मौत हो गई। जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात तेज आंधी में एक आम का पेड़ उखड़ कर सड़क पर जा गिरा था। इसी दौरान ममता गुप्ता अपने परिवार के साथ बीमार समधी को देखने कार से बिष्णुगढ़ जा रही थी। सामने से दूसरा वाहन आ जाने के कारण चालक की नजर सड़क पर गिरी पेड़ पर नहीं पड़ी और कार पेड़ से टकरा गई। इसमें मौके पर ही ममता गुप्ता की मौत हो गई है। बेटा अखिलेश गुप्ता और 2 अन्य लोग घायल हैं।