कुमारडुबी और डीएस कॉलोनी के दोनों मरीजों ने दी कोरोना को मात दोनों की दूसरी जांच रिपोर्ट भी आई नेगेटिव

City: Dhanbad | Date: 26/04/2020 samay news 24 desk
1262

धनबाद के कुमारधुबी और डीएस कॉलोनी में मिले दोनों कोरोना पोजिटिव मरीज की दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।

इस संबंध में उपायुक्त श्री अमित कुमार ने कहा कि दोनों कोरोना पोजिटिव मरीज की दो बार जांच की गई। दोनों जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है और वे कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो गए हैं। दोनों को कोविड-19हॉस्पिटल से घर भेज दिया जाएगा।

उपायुक्त ने इसके लिए सभी चिकित्सकों, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, पुलिस पदाधिकारी, सफाई कर्मचारी सहित पूरी कोरोना योद्धाओं की टीम को इस सफलता के लिए धन्यवाद दिया है।

साथ ही लोगों से एक बार पुनः अपील करते हुए कहा कि वे बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करें। अति आवश्यक काम होने पर मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकले। बार बार अपने हाथों को हैंड सैनिटाइजर से धोया करे। घर के बुजुर्गो और बच्चों की विशेष रुप से देखभाल करे। यदि कोई व्यक्ति अन्य जिला, राज्य से आया है तो इसकी सूचना निश्चित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराए।

उल्लेखनीय है कि धनबाद में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 16 अप्रैल को कुमारधुबी के बाघाकुड़ी में सामने आया था। दूसरा मामला हीरापुर की डीएस कॉलोनी में 18 अप्रैल को सामने आया था।

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026