तम्बाकू खाकर सार्वजनिक जगहों पर थूका तो खानी पड़ेगी 6 महीने की हवालात

City: Dhanbad | Date: 09/04/2020
1261

तंबाकू अथवा कोई अन्य पदार्थ खाकर यत्र-तत्र थूकने वालों के विरुद्ध छह माह की कैद अथवा 200 रुपये जुर्माने का आदेश उपायुक्त श्री अमित कुमार ने दिया है।

 

जिले के सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर को घोषित किया गया तम्बाकू मुक्त क्षेत्र

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि खैनी और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा ज्यादा है। अतः जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय एवं परिसर, सभी स्वास्थ्य संस्थान, सभी शैक्षणिक संस्थान, थाना परिसर आदि में किसी भी प्रकार का तंबाकू पदार्थ, सिगरेट, खैनी, गुटखा, पान मसाला, जर्दा आदि के उपयोग को पूर्णत: प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है। यदि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा आगंतुक इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने वरीय पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त सहित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को इस कानून का अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं उल्लंघन करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही सभी सरकारी / गैर सरकारी परिसरों में उक्त आशय का बोर्ड लगवाने का निर्देश दिया है।

 

विदित हो कि कोरोना संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है। इससे बचाव के लिए झारखंड सहित पुरे देश में जहां लॉकडाउन किया गया है वहीं कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।उपायुक्त द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि तंबाकू का सेवन जन स्वास्थ्य के लिए बड़े खतरों में से एक है। तंबाकू सेवन करने वाले की प्रवृति यत्र-तत्र थूकने की होती है। थूकने के कारण कई गंभीर बीमारी यथा कोरोना, इंसेफलाइटिस, यक्ष्मा, स्वाइन फ्लू आदि का संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। भा.द.वि. (IPC) की धारा 268 एवं 269  के तहत कोई भी व्यक्ति यदि महामारी के अवसर पर उपेक्षापूर्ण अथवा विधि विरूद्ध कार्य करेगा जिससे जीवन के लिए संकटपूर्ण रोग का संक्रमण हो सकता है तो उसे छह माह का कारावास एवं अथवा 200 रुपये जुर्माना किया जा सकता है।

खैनी और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से बढ़ता है कोरोना वायरस फैलने का खतरा

झारखंड में तम्बाकू नियंत्रण हेतु राज्य सरकार की तकनीकी संस्थान सोसिओ इकोनॉमिक एंड एजुकेशनल डेवलोपमेन्ट सोसाइटी (सीड्स) के कार्यपालक निदेशक श्री दीपक मिश्र ने उपायुक्त द्वारा निर्गत आदेश का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे तम्बाकू के उपयोग में कमी आएगी साथ ही कोरोना जैसी महामारी फैलने का खतरा कम रहेगा। श्री मिश्र ने बताया कि हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संघठन और भारत सरकार द्वारा प्रकाशित GATS 2 के सर्वे में झारखंड में तम्बाकू सेवन करने वालों में कमी आई है, यह आंकड़ा पिछले 7-8 साल में 50.1% से घट कर 38.9% हो गया है। जिसमें चबानेवाले तम्बाकू सेवन करने वालों का प्रतिशत 35.4% है।

 

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026