बाघमारा में पानी की समस्या से त्रस्त ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लगाया बाघमारा विधायक ढुल्लू पर अनदेखी का आरोप

City: Dhanbad | Date: 19/05/2019
1262

*कतरास : कतरास बाजार राजातालाब पीपल पेड़ के समीप दर्जनों ग्रामीणों ने पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन किया और बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के विरोध में जमकर नारेबाजी की.इस संबंध में वहां के निवासी और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शास्त्री लहकार ने बताया कि विधायक के कार्यकाल में इस मोहल्ले में कोई भी काम नहीं हुआ है, जबकि विधायक या पार्षद या वर्तमान सांसद महोदय को सबसे अधिक  एक तरफा वोट इसी बूथ से मिलता है, लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इस मोहल्ले की ओर ध्यान नहीं दिया यह बहुत बड़ा दुर्भाग्य है. 

मोहल्ले के लोगो ने बताया की वर्तमान विधायक ढुलू महतो ने अपने 10 साल के कार्यकाल में इस मोहल्ले के लिए कुछ भी नहीं किया. ना तो नाली का निर्माण हो सका, ना ही जमुनिया पाइपलाइन का विस्तार हो सका.प्रवीण सिन्हा के दुकान से मतदान केंद्र (प्राथमिक विद्यालय शांति संघ) तक सड़क बनाने को लेकर एवं जमुनिया  का पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति करने को लेकर कई बार विधायक को मोहल्ले के लोगों ने जाकर लिखित आवेदन भी दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. 

लोगों ने कहा यहां जनता पानी के लिए त्रस्त है, और विधायक नोटों को गिनने में मस्त है. इसलिए इस बार यहां के ग्रामीण या तो वोट का बहिष्कार करेंगे या किसी अच्छे प्रतिनिधि को सेवा करने का मौका देंगे.   लोगों ने ढुल्लू महतो मुर्दाबाद के नारे लगाये.इस दौरान विद्यार्थी परिषद के पंकज दास, अधिवक्ता बिनय सिन्हा, अजय सर, कैलाश रवानी,तपन मोदक, विक्रम दे, शास्त्री लाहकार, विकास महतो, अरबिन्द सिन्हा, बसंत नायक, रोशन रवानी, जितेन्द्र रवानी, शुभम दे, बिट्टू रवानी, अमित गुप्ता, मुकेश लहेरी, आकाश पासवान, रेखा देवी, सीमा देवी, मीरा देवी, चारी देवी, फाल्गुनी कुमारी, रुदनी देवी, संजू देवी, राखी कुमारी, सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे.

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026