मौसमी तपिस का गर्म चुनावी तापमान के आगे बौना पड़ता दिख रहा है| सदर विधायक मनीष जायसवाल चिलचिलाती धूप के बावजूद जयंत सिन्हा के पक्ष में अहले सुबह से देर शाम तक लगातार प्रचार कर रहे है| मंगलवार को विधायक श्री जायसवाल ने अहले सुबह से देर दोपहर तक सदर प्रखंड के आधा दर्जन गांवों का सघन दौरा कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट माँगा| इस दौरान उन्होंने दुरे की शुरुआत सदर के ग्राम शेखा से की| तत्पश्चात अमनारी, डंडई कला, डंडई खुर्द और मेरु में गली- गली घुमघुम कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया| शाम में पुनः शहर के हुडहुडू, जयप्रभा नगर, यसवंत नगर, हनुमान नगर सहित अन्य क्षेत्र में डोर- टू- डोर जाकर कैंपेन किया |
मौके पर सदर विधायक श्री जायसवाल ने कहा की क्षेत्र में भाजपा और मोदी जी के प्रति लोगों में सम्मान, समर्पण और उत्साह देखा जा रहा है| लोग सिर्फ और सिर्फ मोदी जी के प्रति ही अपनी आस्था व्यक्त कर रहे है| उन्होंने यह भी कहा की हजारीबाग से सर्वाधिक मतों से इसबार जयंत सिन्हा की जीत होगी और उनके माध्यम से देश में फीर एक बार मोदी सरकार बनेगा| मौके पर विशेषरूप से सदर विधायक प्रतिनिधि बिजय कुमार, मुखिया अनूप कुमार, सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अनेश्वर प्रसाद, भाजयुमो के शिवपाल यादव, रंधीर सिंह, आदित्य शरद, कृष्णा मेहता, महावीर महतो, तुलसी मेहता, महादेव प्रसाद, महेंद्र राम बिहारी, सुलतान अंसारी, सरदार कुलदीप सिंह, रोहित प्रसाद कुशवाहा,श्यामलाल महतो, सामेंद्र सिन्हा, जयप्रकाश सिंह, राजू साव, जय सिंह, बालेश्वर साव, कृष्णा सिंह, अमर कुमार सिंह, बिजय यादव, प्रमोद सिंह, राजनाथ सिंह, वकील सिंह, अविनाश दुबे, दीपक गुप्ता, सीताराम मेहता, विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे |
|