रंजय सिंह हत्याकांड में शामिल दूसरे शूटर चंदन शर्मा की तलाश में धनबाद पुलिस जाएगी बिहार

City: Dhanbad | Date: 09/12/2018
1263

 

धनबाद : रंजय सिंह हत्याकांड के दूसरे शूटर चंदन शर्मा की तलाश में धनबाद पुलिस बिहार जाएगी. पुलिस रिमांड पर हर्ष ने चंदन शर्मा का पता ठिकाना बिहार बताया है. लिहाजा वहां जाने से पहले पुलिस चंदन शर्मा की पहचान करने में जुटी हैI इससे पहले भी रंजय सिंह हत्याकांड में शूटर नंदकुमार सिर्फ उर्फ़ मामा की गिरफ्तारी के बाद उसके निशानदेही पर चंदन शर्मा नामक दूसरे शूटर की तलाश शुरू कर चुकी थी. लेकिन पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी थी. दरअसल पुलिस चंदन शर्मा को नहीं पहचानती, जिसके कारण पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा था. इस मामले में मामा के बयान पर पुलिस ने डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह के मौसेरे भाई हर्ष सिंह को अभियुक्त बनाया था. जिसके बाद हर्ष ने अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया थाI

झरिया विधायक संजीव सिंह के खासमख़ास रहे रंजय सिंह की हत्या 29 जनवरी 2017 को हुई थी. हर्ष ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि जय सिंह से उसकी जान को खतरा था. नहीं मारता तो रंजय उसकी हत्या कर देता. इसलिए रंजय की हत्या करवाई. पूछताछ के बाद पुलिस ने हर्ष को न्यायिक हिरासत में धनबाद जेल भेज दिया थाI जिसके बाद उसे पलामू भेज दिया गयाI

More News

गणेश पूजा उत्सव पर एसी मार्केट धनबाद में भंडारा का आयोजन
तिथि : 16/09/2026
नागदा खदान हादसे में शहीद 50 श्रमिकों को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
तिथि : 06/09/2026
एमबीबीएस में नामांकन पर अर्पिता सुमन को नेताजी ग्रुप ने किया सम्मानित
तिथि : 04/09/2026
बरोरा थाना क्षेत्र में खूनी संघर्ष बिजली एवं नाली के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा द...
तिथि : 01/09/2026
BCCL CMD को जान से मारने की धमकी मामले में ट्विस्ट, बरोरा के जीएम से पूछताछ, फाइनेंस ऑफिसर...
तिथि : 31/08/2026
कतरास: लकड़का 6 नंबर चानक के समीप जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, गोफ में समाया मवेशी, ग्राम...
तिथि : 31/08/2026
ईद मिलाद-उल-नबी को लेकर केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक, विधि-व्यवस्था और साइबर सुर...
तिथि : 22/08/2026
केंदुआ काठगोला मारपीट कांड: नामजद आरोपी राजेश यादव गिरफ्तार, भेजा गया जेल
तिथि : 20/08/2026
धनबाद से कोयम्बत्तूर के लिए गया होकर चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी किया शेड्...
तिथि : 20/08/2026
गोंदूडीह ओपी के धारियाजोबा में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
तिथि : 15/08/2026